google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Super Exclusive : NDTV को दिए Interview में PM मोदी ने दिया सक्सेस का 'फोर-एस' मंत्र

best

Saturday, May 18, 2024

Super Exclusive : NDTV को दिए Interview में PM मोदी ने दिया सक्सेस का 'फोर-एस' मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश को बड़ी चीजें हासिल करने के लिए 'फोर-एस' मंत्र दिया है. एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने "स्कोप" से शुरू करते हुए फोर-एस का मतलब समझाया. पीएम मोदी ने कहा, "एक तो स्कोप बहुत बड़ा होना चाहिए और यह टुकड़ों में नहीं होना चाहिए. दूसरा स्केल बहुत बड़ा होना चाहिए और फिर स्पीड भी इन दोनों के अनुसार होनी चाहिए. स्कोप, स्केल और स्पीड के साथ स्किल भी होनी चाहिए. ये चारों चीजें अगर हम मिला लेते हैं तो मैं समझता हूं कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं." 

प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में भाजपा को अपने दम पर बहुमत तक पहुंचाया. 2014 में बीजेपी ने 282 सीटें जीती थीं और एनडीए को 336 सीटें मिली थीं. 1984 के बाद भारत में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ था. 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने और अच्छा प्रदर्शन किया.  2019 में भाजपा का आंकड़ा बढ़कर 303 और एनडीए का 353 हो गया. अब तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी आम चुनाव में उतरे हैं और इस बार उन्होंने भाजपा के लिए 370 पार और एनडीए के लिए 400 पार का लक्ष्य तय किया है.

NDTV के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया  के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू रविवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा. इसे आप हमारे न्यूज चैनल्स के साथ ही हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी ndtv.in और यू-ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@ndtvindia पर भी लाइव देख पाएंगे. हमारी वेबसाइट NDTV इंडिया पर आप पीएम मोदी के इस इंटरव्यू की हर खास बात और उसका विश्लेषण पढ़ सकेंगे.

पीएम मोदी का ये इंटरव्यू अब तक का सबसे अलग और व्यापक होगा, साथ ही भविष्य के भारत की झलक दिखलाएगा. अर्थव्यवस्था, राजनीति, कूटनीति- ग्लोबल से लोकल, हर मुद्दे पर बेझिझक पूछे गए देश के सवालों के जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देते हुए दिखाई देंगे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/6q2QfT3

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw