google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: शिक्षा विभाग से हटाए गए केके पाठक, बिहार में 9 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला

best

Thursday, June 13, 2024

शिक्षा विभाग से हटाए गए केके पाठक, बिहार में 9 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार सरकार ने बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक समेत नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. पाठक का कार्यकाल विवादों में रहा था. बिहार कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी पाठक फिलहाल छुट्टी पर हैं और ड्यूटी पर लौटने पर वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यभार संभालेंगे. वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते अधिकारी माने जाते हैं.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पाठक दीपक कुमार सिंह (1992 बैच के आईएएस अधिकारी) की जगह लेंगे, जिन्हें ग्रामीण कार्य विभाग में भेजा गया है. पाठक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बीआईपीएआरडी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे.

अधिसूचना के मुताबिक एस सिद्धार्थ (अपर मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिवालय) शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. अरविंद कुमार चौधरी (1995 बैच के आईएएस अधिकारी) को गृह विभाग का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. वर्ष 2002 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पाल को ग्रामीण विकास विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है.

समाज कल्याण विभाग के निदेशक राज कुमार (2010 बैच के आईएएस अधिकारी) को भोजपुर जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार सी एच को समाज कल्याण विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें:- 
Explainer: दिल्ली में क्यों है जल संकट, राष्ट्रीय राजधानी को कहां से मिलता है पानी; समझिए पूरा इकोसिस्टम



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VM4gUIq

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw