चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि बीजिंग 'द्विपक्षीय संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने' के लिए नयी दिल्ली के साथ काम करने का इच्छुक है.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, ली ने एक संदेश में कहा कि चीन-भारत संबंधों का मजबूत और स्थिर विकास दोनों देशों के लोगों के कल्याण के साथ ही क्षेत्र और दुनिया में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा के संचार में भी मदद करेगा.
ली ने कहा, 'चीन द्विपक्षीय संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने का इच्छुक है.'
मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले, आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर चीनी विदेश मंत्रालय ने पांच जून को प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी थी.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/dYEmBQo
No comments:
Post a Comment