google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: सुग्गा कलर लुग्गा गाने पर नीलम गिरी ने खूब किया डांस, वीडियो देख फैन्स बोले- अब साड़ियों की सेल बढ़ जाएगी...

best

Friday, June 14, 2024

सुग्गा कलर लुग्गा गाने पर नीलम गिरी ने खूब किया डांस, वीडियो देख फैन्स बोले- अब साड़ियों की सेल बढ़ जाएगी...

Sugga Color Lugga Dance Video of Neelam Giri: भोजपुरी एक्टर प्रवेश लाल निरहुआ और नीलम गिरी का भोजपुरी गाना सुग्गा कलर लुग्गा यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. इस गाने पर दोनों स्ट्रास के फैन भी जमकर रील्स बना  रहे हैं. और, सुग्गा कलर लुग्गा के डांस ट्रेंड में शामिल हो रहे हैं. आपको बता दें सुग्गा का मतलब भोजपुरी में होता है तोतिया रंग. इस गाने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है. खुद नीलम गिरी भी इसके जादू से बच नहीं सकी हैं. जो इस डांस ट्रेंड में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में शामिल हुईं. उन्होंने इस भोजपुरी गाने पर अपनी एक डांस रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. जिसे देखकर फैंस उनके इस अंदाज के भी फैन हो गए हैं.

नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो खुद ग्रीन कलर की यानी कि सुग्गा रंग की साड़ी में ही दिख रही है. इस साड़ी में वो अपने फेमस डांस नंबर सुग्गा कलर लुग्गा पर डांस कर रही हैं. मजेदार बात ये है कि ओरिजनल सॉन्ग में वो प्रवेश लाल निरहुआ से सुग्गा कलर की साड़ी की डिमांड करती रहती हैं और खुद काली साड़ी में पहनी हैं. लेकिन रील में वो प्लेन ग्रीन साड़ी में ही दिख रही हैं. और, बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं. 

उनका ये पोस्ट देखकर फैंस जोर शोर से कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि अब तो साड़ियों की सेल बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी. एक फैन ने लिखा कि आप बहुत खूबसूरत हैं. नीलम गिरी की तारीफ में बहुत से फैन हार्ट पर हार्ट शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर उनके इस डांस के खबर लिखे जान तक 25 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे. जबकि यू ट्यूब पर दो दिन पहले रिलीज हुए गाने को लगभग दो लाख व्यूज मिल चुके हैं. ये गाना निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/a0pUO26

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw