google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "यह किसी बुरे सपने से कम नहीं": एक यात्री ने एयर इंडिया फ्लाइट की आपबीती शेयर की

best

Sunday, June 16, 2024

"यह किसी बुरे सपने से कम नहीं": एक यात्री ने एयर इंडिया फ्लाइट की आपबीती शेयर की

एक व्यक्ति ने एक्स पर एयर इंडिया (Air India) की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने नई दिल्ली से अमेरिका के न्यू जर्सी के नेवार्क तक बिजनेस क्लास में यात्रा का अपना भयावह अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा है कि यह उड़ान "किसी बुरे सपने से कम नहीं थी" जिसमें एक राउंड ट्रिप के लिए उन्होंने  5 लाख रुपये खर्च किए. 

यात्री विनीत ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है-  "डरावनी कहानी- कुछ सालों तक एमिरेट्स में उड़ान भरने के बाद, मैंने हाल ही में एयर इंडिया में यात्रा की, क्योंकि न्यूयॉर्क, शिकागो और लंदन के लिए इसकी सीधी उड़ानें हैं और मैं अक्सर इन स्थानों की यात्रा करता हूं. कल की उड़ान किसी बुरे सपने से कम नहीं थी..बिजनेस क्लास (ऑफिस ट्रिप) बुक की थी. सीटें साफ नहीं थीं, घिसी हुई थीं और 35 में से कम से कम 5 सीटें काम नहीं कर रही थीं. उड़ान भरने में 25 मिनट की देरी हुई." 

कच्चा खाना, बासे फल परोसे गए
उन्होंने कहा कि उनकी सीट को फ्लैटबेड में नहीं बदला जा सकता था. विनीत ने फिर चालक दल से अनुरोध किया और कुछ मिनटों के बाद उन्हें दूसरी सीट पर ले जाया गया. उन्होंने आगे कहा कि, "कुछ घंटों के बाद जागा. जो खाना परोसा गया वह कच्चा था (एआई में ऐसा कभी नहीं देखा), फल बासे थे (प्लेन में मौजूद सभी लोगों ने वापस लौटा दिए). टीवी/स्क्रीन काम नहीं कर रहा था. ऐसा नहीं है कि मैं देखता, बस कोशिश की, पर वह 'नॉट फाउंड' एरर मिलता रहा. इस सबके बाद ताबूत में आखिरी कील यह है कि उन्होंने मेरा लगेज तोड़ दिया." 

विनीत ने बताया कि उनके पास एतिहाद एयरलाइंस का भी बहुत सस्ता विकल्प था, लेकिन उन्होंने एयर इंडिया को सीधी उड़ान सेवा के कारण चुना. उन्होंने प्लेन की सीट और उड़ान में परोसे गए भोजन की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. उन्होंने कहा, "खराब खाना, घिसा-पिटा, गंदा सीट कवर, 500000 रुपये (राउंड ट्रिप) के लिए काम न करने वाला टीवी, मेरा लगेज टूट गया."

'असुविधा के लिए खेद है'
विनीत ने एयर इंडिया से मिले जवाब का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जो अब डिलीट हो चुका है. इसमें लिखा था, "प्रिय महोदय, हमें असुविधा के लिए खेद है और हम कभी नहीं चाहते कि हमारे यात्रियों को ऐसी असुविधा का सामना करना पड़े. कृपया हमें अपनी बुकिंग की जानकारी, सीट नंबर और डीबीआर/फाइलर रेफरेंस नंबर डीएम करें. हम तुरंत इस पर गौर करेंगे." उसी एक्स थ्रेड में एयरलाइन ने कहा, "प्रिय महोदय, हम आपकी निराशा को समझते हैं और आपको हुई परेशानी के लिए खेद है. हमारा विश्वास करें, हम कभी नहीं चाहते कि हमारे यात्रियों को इस तरह का अनुभव हो. हम आगे की समीक्षा के लिए इस पर आंतरिक रूप से ध्यानाकर्षित कर रहे हैं."

सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से ही इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई यूजर्स ने एयरलाइन के साथ हुई ऐसी ही समस्याओं के बारे में बताया है.

यह भी पढ़ें -

"AC हो गया बंद, छाने लगी बेहोशी..." : एयर इंडिया की महिला यात्री ने सुनाई आपबीती



from NDTV India - Latest https://ift.tt/G5SpVoy

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw