google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पाकिस्तान, पनामा, सोमालिया, डेनमार्क और यूनान यूएनएससी के अस्थायी सदस्य चुने गए

best

Thursday, June 6, 2024

पाकिस्तान, पनामा, सोमालिया, डेनमार्क और यूनान यूएनएससी के अस्थायी सदस्य चुने गए

पाकिस्तान, सोमालिया, डेनमार्क, यूनान और पनामा को 2025 से शुरू हो रहे दो साल के कार्यकाल के लिए बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य चुना गया. संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन पांचों सदस्यों को गुप्त मतदान के जरिए एक जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर, 2026 तक के कार्यकाल के लिए चुना गया है.

अफ्रीकी और एशिया-प्रशांत देशों की दो सीट में सोमालिया को 179 और पाकिस्तान को 182 वोट मिले. लातिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में पनामा को 183 वोट मिले, जबकि पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों में डेनमार्क को 184 और यूनान को 182 वोट मिले.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘यह गर्व की बात है कि पाकिस्तान को 182 मत मिले और वह 2025-26 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुना गया.''

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक है. हम राष्ट्रों के बीच शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी भूमिका निभाते रहेंगे.''

गैर-स्थायी सदस्य के रूप में आठवीं बार चुने गए पाकिस्तान ने कहा कि वह ‘‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर को बरकरार रखने, युद्ध को रोकने एवं शांति को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को आगे ले जाने, वैश्विक समृद्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने और मानवाधिकारों के लिए सार्वभौमिक सम्मान को बढ़ावा देना के लिए सुरक्षा परिषद के सदस्यों और संयुक्त राष्ट्र के अन्य सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है.''

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘हम यूएनएससी के जनादेश के अनुरूप सुरक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने की दिशा में प्रभावी योगदान देने के लिए संकल्पबद्ध हैं.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PMK7jLQ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw