तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे नरेंद्र मोदी की टीम में कई चेहरे नए हैं. बाकी राज्यों के साथ ही महाराष्ट्र से भी बीजेपी और सहयोगी दलों के सांसदों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है. मंत्रियों की लिस्ट में शिवसेना से इस बार प्रतापराव जाधव ( Prataprao Jadhav) का नाम है. प्रतापराव जाधव शिवसेना शिंदे गुट के बुलढाना से चार बार चुनकर आने वाले सांसद है. प्रतापराव जाधव बाला साहेब के दौर से शिवसेना से जुड़े रहे हैं. जानिए सरपंच से टीम मोदी तक के उनके सफर की कहानी.

सरपंच से मंत्री तक का सफर
प्रतापराव जाधव की राजनीति गांव के सरपंच पद से शुरू होकर आज मंत्री पद तक पहुंची है. प्रतापराव बालासाहब ठाकरे के जमाने के नेता हैं, जिन्होंने शिवसेना को उत्तर महाराष्ट्र में गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया. प्रतापराव जाधव का जन्म 25 नवंबर 1960 को बुलढाना के मेहकर में हुआ. उन्होंने आर्ट्स से अपनी पढ़ाई की है. उत्तर महाराष्ट्र में शिवसेना के कद्दावर नेता के तौर पर प्रतापराव जाधव को जाना जाता है.
सांसद और विधायक के तौर पर हैट्रिक
प्रतापराव जाधव सबसे पहले 1995 में महाराष्ट्र की मेहकर विधानसभा से चुनकर विधायक बने थे. इसके बाद विधायकी की हैट्रिक लगाते हुए 1999 और 2004 के विधानसभा चुनावों में भी वे मेहकर सीट से विधानसभा पहुंचे. 2009 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रतापराव जाधव को बुलढ़ाना की सीट से मैदान में उतारा गया. वह 2009 से 2024 तक इस सीट से चार बार सांसद बन चुके है. सांसद के तौर पर बाउंड्री लगा चुके प्रतापराव जाधव अब केंद्र में मंत्री पद पा गए हैं.

प्रतापराव जाधव बालासाहब के दौर से शिवसेना से जुड़े हुए है.
ग्रामीण मुद्दे और खेती-किसानी की अच्छी समझ
प्रताप राव जाधव अब तक के अपने सियासी सफर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. ग्राम विकास और पंचायती राज संसदीय कमिटियों पर वह काम कर चुके हैं. प्रतापराव जाधव को लोगों से जुड़ा हुआ नेता माना जाता है. वह मंत्री बनकर उत्तर और ग्रामीण महाराष्ट्र की नुमाइंदगी करेंगे.
यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी के साथ बनेंगी मंत्री: रक्षा खडसे की राजनीति और संघर्ष की कहानी
from NDTV India - Latest https://ift.tt/5ajJe1M
No comments:
Post a Comment