google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: आलू-प्याज के बाद अब टमाटर हुआ 'लाल', 1 किलो की कीमत में आ जाएगा 2 लीटर पेट्रोल

best

Thursday, July 4, 2024

आलू-प्याज के बाद अब टमाटर हुआ 'लाल', 1 किलो की कीमत में आ जाएगा 2 लीटर पेट्रोल

बारिश का मौसम शुरू होते ही फलों और सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं. पिछले महीने से आलू, प्याज के दाम बढ़े. अब टमाटर अपने तेवर दिखाने लगा है. टमाटर के दाम 58 फीसदी तक बढ़ चुके हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में एक किलो टमाटर की कीमत 100 रुपया पार हो चुकी है. महानगरों में एक किलो टमाटर की कीमत 2 लीटर पेट्रोल के दाम के बराबर हो रही है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते साल की तरह ही इस बार भी टमाटर 200 रुपये के पार पहुंच सकता है. 

रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमतों की बात करें, तो इसमें 158 फीसदी का उछाल आया है. अगर कीमतों में ऐसे ही उछाल रहा, तो जल्द ही एक किलो टमाटर 200 रुपये में मिलने लगेगा. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में टमाटर 120 रुपये किलो, कोलकाता में 152 रुपये किलो, मुंबई में 108 रुपये किलो और चेन्नई में टमाटर 117 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. 

लंबी कतार और घंटों इंतजार को हैं तैयार.. तो टमाटर लें 70 रुपये/किलो, बाजार में अब भी 200 पार

शाहजहांपुर में टमाटर सबसे महंगा, चूरू में सबसे सस्ता
यूपी के शाहजहांपुर में एक किलो टमाटर 162 रुपये में बिक रहा है. जबकि राजस्थान के चूरू में टमाटर की कीमत सबसे कम रही. यहां एक किलो टमाटर की कीमत मात्र 31 रुपये है.

बाकी शहरों में टमाटर के रेट
गुरुग्राम में एक किलो टमाटर 140 रुपये में बिक रहा है. बेंगलुरु में टमाटर 110 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वाराणसी में 107 रुपये में एक किलो टमाटर मिल रहा है. हैदराबाद में 98 रुपये प्रति किलो में टमाटर मिल रहा है. भोपाल में एक किलो टमाटर की कीमत 90 रुपये है.

टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज? 40% निर्यात शुक्ल के विरोध में सड़कों पर महाराष्ट्र के किसान

आलू खा रहा भाव, रूला रहा प्याज 
टमाटर से पहले आलू और प्याज के भाव बढ़ गए. बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी अब बिना प्याज-टमाटर की सब्जी खाने को मजबूर है. 2 जुलाई 2024 को देशभर में प्याज की रिटेल कीमत 42.46 रुपये थी. जबकि पिछले महीने यानी जून में एक किलो प्याज की कीमत 32.39 रुपये था. ऐसे में एक महीने के अंदर प्याज की कीमतों में 31.09 फीसदी का उछाल आया है. पिछले साल की तुलना करें, तो प्याज की कीमतों में 69.57 फीसदी का उछाल आया है.

आलू की बात करें, तो 3 जुलाई 2024 को देश में आलू के रिटेल रेट 34.65 रुपये थे. 3 जून 2024 को आलू के दाम 29.97 रुपये प्रति किलो थे. पिछले महीने की तुलना में आलू की कीमतों में 15.3 फीसदी का उछाल आया है. जबकि पिछले साल की तुलना में आलू के दामों में 50.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

टमाटर के बाद अब सस्ती दर पर प्याज बेच रही सरकार, दिल्ली के 10 जगहों पर 25 रुपये किलो में खरीदें

क्यों सब्जियों के दाम में लगी है आग?
दरअसल, बारिश के मौसम में टमाटर की सप्लाई पर असर पड़ा है. दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर की आवक पर भी गिरावट आई है. आलू और प्याज के दामों को लेकर भी यही वजह है. डिमांड की तुलना में सप्लाई कम होने से आलू- प्याज और टमाटर के दाम बढ़ गए हैं. इसका सीधा असर रिटेल कीमतों पर पड़ रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7mGdIpY

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw