हरियाणा पुलिस को सोनीपत में एक बहुत बड़ी सफलता मिली है. जिले के खरखौदा गांव के छिन्नौली रोड पर STF और भाऊ गैंग के शूटरों के मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस की टीम ने तीन शूटरों को ढेर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, ये शूटर बहुत खतरनाक थे. हरियाणा पुलिस के लिए ये कई दिनों से सिरदर्द बने हुए थे. सोनीपत की एसटीएफ पुलिस ने इन तीनों के पास से आधुनिक हथियार भी जब्त किया है.

पुलिस के अनुसार, इन तीनों शूटरों के नाम आशीष उर्फ लालू, सन्नी खरड़ और विक्की रिढाना था. हिसार के कई व्यपारियों से इन्होंने करोड़ों की फिरौती मांगी थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए सोनीपत पुलिस और हरियाणा एसटीफ ने गंभीरता से लिया.

जानकारी के मुताबिक, इन तीनों बदमाशों पर पुलिस ने लाखों का ईनाम भी रखा था. मौका पाते ही एसटीएफ और सोनीपत की पुलिस ने संयुक्त रूप इनका मुकाबला किया और इन्हें ढेर कर दिया. इन तीनों के पास 5 आधुनिक पिस्टल भी बरामद किए गए थे.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/TNcozwv
No comments:
Post a Comment