google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बारिश के बाद सब पानी-पानी... 5 Video में देखिए आसमानी आफत से कैसे बेहाल हुई दिल्ली?

best

Wednesday, July 31, 2024

बारिश के बाद सब पानी-पानी... 5 Video में देखिए आसमानी आफत से कैसे बेहाल हुई दिल्ली?

दिल्ली में बुधवार शाम को झमाझम हुई बारिश से लोगों को उमस और चिपचिपाती गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उनकी मुश्किलें भी बढ़ गईं. दिल्ली में तेज बारिश से कई मकान जमींदोज हो गए. कहीं पेड़ उखड़ गए. बिजली को पिलर के भी उखड़ने की खबर मिली. तेज बारिश के बाद दिल्ली-NCR में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया.

पूर्वी दिल्ली के सलवान स्टेशन, मयूर विहार में आज सुबह 8:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक 119.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. जबकि यूपी के गौतम बुद्ध नगर में स्टेशन NCMRWF, नोएडा सेक्टर 62 में 118.5 मिमी बारिश दर्ज हुई. तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को घरों में रहने और बिना जरूरत के यात्रा न करने की सलाह दी गई है.

5 वीडियो में देखिए आसमानी आफत से कैसे बेहाल हुई दिल्ली...

रिजनल वेदर ऑफिस के मुताबिक, बुधवार को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 इलाके में सबसे ज्यादा बारिश हुई. यहां 119 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है. न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, बारिश के दौरान एक महिला और एक बच्चे के नाले में डूबने की खबर है. 

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भारी बारिश के चलते एक मकान गिर गया. न्यूज एजेंसी PTI ने इसका वीडियो शेयर किया है. दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस के एक अधिकारी ने PTI को बताया, ‘‘हमें रात 8:57 बजे रॉबिन सिनेमा के पास सब्जी मंडी इलाके में एक मकान गिरने की सूचना मिली. फायर टेंडर की 5 गाड़ियां मौके पर हैं.

तेज बारिश के बाद दिल्ली दरिया में तब्दील हो गई है. जगह-जगह जलभराव से ट्रैफिक जाम हो गया है. ITO से लक्ष्मी नगर तक लंबा जाम लगा हुआ है. कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में जलजमाव के बाद सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर चुका है. 

यही हाल दिल्ली-NCR का भी है. नोएडा के कई सेक्टरों में जलभराव से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. गुरुग्राम में तो गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तेज बारिश के बाद ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

लगातार बारिश के बाद संसद परिसर में भी जलभराव की तस्वीरें सामने आई है. मकर द्वार पर जलभराव देखने को मिला.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ZrvROxe

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw