Bad Newz box office collection day 9: फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है लेकिन इसे इतना अच्छा भी नहीं कहा जा सकता. Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म जल्द ही ₹50 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. आनंद तिवारी के डायरेक्शन यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज हुई थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने ₹42.85 करोड़ कमाए. 8वें दिन इसने ₹2.15 करोड़ का कलेक्शन किया. 9वें दिन (दूसरे शनिवार) को फिल्म ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक भारत में ₹3.25 करोड़ की कमाई की. अब तक फिल्म ने ₹48.25 करोड़ कमाए हैं. शनिवार को बैड न्यूज ने हिंदी में कुल 29.90% ऑक्यूपेंसी हासिल की.
Bad News बनी बैड न्यूज !
फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी तृप्ति डिमरी के किरदार सलोनी बग्गा के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन की रेयर कंडिशन हो चुकी है. यह एक ऐसी प्रोसेस है जिसमें एक ही मां से जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं लेकिन उनके बायोलॉजिकल पिता अलग-अलग होते हैं.
विक्की और एमी विर्क के किरदार अखिल चड्ढा और गुरबीर सिंह एक-दूसरे से यह साबित करने की होड़ में हैं कि बच्चों के लिए सबसे अच्छा पिता कौन है और सलोनी का दिल जीतने का हकदार कौन है. बैड न्यूज ने पहले ही वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर ₹70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने दुनिया भर में ₹78.30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अपूर्व मेहता और करण जौहर की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में नेहा धूपिया भी लीड रोल में हैं. फिल्म में अनन्या पांडे और नेहा शर्मा ने कैमियो किया है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/D4SgP1K
No comments:
Post a Comment