google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

best

Monday, July 15, 2024

संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

22 जुलाई से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है. विपक्षी दलों के साथ सहमति बनाने के लिए सरकार की तरफ 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाया गया है.  21 जुलाई को सुबह 11 बजे यह बैठक होगी. संसद का पिछला सत्र बेहद हंगामेदार रहा था.  NEET में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था. यह सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चला था. लोकसभा के तमाम नए सदस्यों को इस दौरान शपथ दिलायी गयी थी. 

संसद का 22 जुलाई को शुरू होने वाला अगला सत्र 12 अगस्‍त तक चलेगा. इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार का पूर्ण बजट (Budget) पेश किया जाएगा. लोकसभा में 23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट पेश करेंगी. इस बजट से देश के आम नागरिकों को बहुत उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि बजट में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कई सौगातें दे सकती है.  

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने एक एक्‍स पोस्‍ट में जानकारी देते हुए बताया था कि, "भारत की माननीय राष्‍ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अत्यावश्यकताओं के अधीन). केंद्रीय बजट 2024-25 को लोकसभा में 23 जुलाई 2024 को पेश किया जाएगा."

ये भी पढ़ें-:  

VIDEO: पीएम मोदी को संसद में याद आई शोले की 'मौसी', कसा ऐसा तंज हंसने लगे सभी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cYLX5u4

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw