google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गुरुग्राम में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार से टक्कर के बाद बिजली के खंभे पर जा चढ़ी थार

best

Monday, July 8, 2024

गुरुग्राम में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार से टक्कर के बाद बिजली के खंभे पर जा चढ़ी थार

हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. साइबर सिटी थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार होंडा अमेज ने महिंद्रा थार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी बिजली के खंभे पर जाकर अटक गयी. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से गाड़ी बिजली के खंभे पर अटकी हुई है. 

होंडा सिटी कार थार से इस कदर टकराई की थार चला रही युवती अपना संतुलन खो बैठी और थार बिजली के खंभे पर जा चढ़ी. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी कार चालक को चोट नही लगी. होंडा सिटी और थार के बीच हुई भिड़ंत गोल्फ कोर्स रोड पर बने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.थार चालक अंशुल गुप्ता की माने तो वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बाद घर जा रही थी, जैसे ही वह पेट्रोल पम्प से बाहर निकली तो तेज रफ्तार हौंडा सिटी कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी.

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह अपनी गाड़ी का संतुलन खो बैठी और उनकी गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खम्बे पर जा चढ़ी. घटना के बाद लोगों ने उन्हें मदद पहुचाई, जिससे वह गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल पायी. इस घटना में किसी को कोई चोट नही आई है, जबकि गाड़ी का काफी नुकसान हो गया है. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच गई और जांच में जुट गई. 

ये भी पढ़ें-:

मुंबई हिट-एंड-रन मामला : हिरासत में शिवसेना नेता, बेटा फरार... मुकदमा दर्ज कर तलाश रही पुलिस



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BviJrFc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw