google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: वैज्ञानिक के दावे में कितना दम? 239 यात्रियों को लेकर 10 साल पहले गायब MH370 विमान का 'खुला' रहस्य!

best

Tuesday, August 27, 2024

वैज्ञानिक के दावे में कितना दम? 239 यात्रियों को लेकर 10 साल पहले गायब MH370 विमान का 'खुला' रहस्य!

मलेशियाई विमान एमएच370 (Malaysian Aircraft MH370) के लापता होने के सालों बाद एक ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उसने फ्लाइट के छिपे होने की सही जगह ढूंढ ली है. 239 लोगों के साथ मलेशियाई एयरलाइंस का विमान 2014 में कुआलालंपुर से उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया था. इसके लापता होने के बाद विमानन इतिहास में सबसे बड़ी खोज हुई. हालांकि आज तक उसका सही पता नहीं लगाया जा सका है. अब शोधकर्ता विंसेंट लिन ने दावा किया है कि उन्होंने पता लगा लिया कि विमान कहां है.

एक लिंक्डइन पोस्ट में विंसेंट लिन ने दावा किया कि विमान को जानबूझकर ब्रोकन रिज यानी हिंद महासागर में 20,000 फुट गहराई में उड़ाया गया.

शोधकर्ता ने लिखा, "बिना कोई सबूत छोड़े MH370 को गायब करना, ईंधन की कमी, हाई-स्पीड गोता लगाने से लेकर दक्षिणी हिंद महासागर में एक अविश्वसनीय परफेक्ट-डिसअपीयरिंग को अंजाम देने तक, ये एक मास्टरमाइंड पायलट ही कर सकता है."

वैज्ञानिक विन्सेंट लिन ने एक नया लॉजिक पेश किया, जिसमें उन्होंने बताया कि लापता विमान  इंडियन ओशियन के ब्रोकन रिज की गहराई में छिपा हो सकता है, जो पानी के नीचे का एक पठार है.

Latest and Breaking News on NDTV

लिन के अनुसार, विमान अब महीन तलछट की परतों के नीचे है. उन्होंने इसे 'छिपने की सही जगह' बताया. उन्होंने दावा किया कि पायलट अहमद शाह ने विमान को गायब करने के लिए जानबूझकर उसे दुर्घटनाग्रस्त कर दिया.

लिंक्डइन पर साझा रिसर्च में लिन ने कहा कि MH370 का गायब होना कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि ये एक सुनियोजित घटना थी. पायलट ने बिना किसी सबूत के फ्लाइट को गायब करने के 'मास्टरमाइंड' प्लान को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि ये एक सफल ऐसा कारनामा हो सकता था, अगर विमान का दाहिना पंख लहर से टकराता और इनमारसैट द्वारा उपग्रह संचार की खोज नहीं होती.

दक्षिणी हिंद महासागर के ब्रोकन रिज में एक अनोखी भूगर्भीय संरचना है, जिसमें इसके पूर्वी छोर पर एक छेद भी है. लिन का मानना ​​है कि MH370 विमान यहीं हो सकता है, इसीलिए इस क्षेत्र को सर्च ऑपरेशन में प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

MH370 विमान के गायब होने में पायलट अहमद शाह की संलिप्तता को लेकर भी शक जाहिर किया जा रहा है. आशंका है कि व्यक्तिगत मुद्दों के कारण ये हत्या या आत्महत्या हो सकती है, जिसमें उसकी पत्नी के साथ कथित अलगाव भी शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक का ये नया दावा कहता है कि इस लापता होने को यांत्रिक विफलता या पायलट की गलती के परिणामस्वरूप होने के बजाय एक जानबूझकर की गई दुर्घटना लग रही है. लिन का ये दावा लापता विमान को फिर से खोजने में रुचि को जगा सकता है.

MH370 विमान के लापता होने की घटना के एक दशक से अधिक समय बीच चुके हैं. ऐसे में  विंसेंट लिन की नई रिसर्च खोजकर्ताओं में एक उम्मीद जगा सकता है. साथ ही ये MH370 विमान के गायब होने और उसे खोजे जाने की कहानी में एक नया अध्याय जोड़ सकता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Movz3ku

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw