google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस भ्रष्टाचार के मामले में हुए बरी

best

Sunday, August 11, 2024

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस भ्रष्टाचार के मामले में हुए बरी

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को भ्रष्टाचार निरोधक आयोग द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में रविवार को बरी कर दिया गया. यूनुस ने तीन दिन पहले ही पदभार ग्रहण किया है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.
डेली स्टार समाचार पत्र ने भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ढाका के विशेष न्यायाधीश न्यायालय-4 के न्यायाधीश मोहम्मद रबीउल आलम ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 494 के तहत मामले में अभियोजन वापस लेने की मांग की गई थी.

सात अगस्त को ढाका की एक अदालत ने श्रम कानून उल्लंघन के एक मामले में यूनुस और ग्रामीण टेलीकॉम के तीन शीर्ष अधिकारियों अशरफुल हसन, एम शाहजहां और नूरजहां बेगम को बरी कर दिया था. यूनुस (84) ने बृहस्पतिवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली. नूरजहां बेगम 16 सदस्यीय सलाहकार परिषद की सदस्य हैं जो राज्य के मामलों को चलाने में यूनुस की सहायता करेंगी. शेख हसीना के शासनकाल के दौरान यूनुस पर दर्जनों मामले दर्ज किये गये थे. जनवरी में एक अदालत ने श्रम कानून उल्लंघन के आरोप में यूनुस को छह महीने जेल की सजा सुनाई थी.

ये भी पढ़ें-:

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की उम्मीद... : मोहम्मद यूनुस को बधाई देते हुए बोले PM मोदी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/gL8ZpqQ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw