google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ये क्रिएटिव एड्स देख आप भी रह जाएंगे दंग, बर्गर किंग से लेकर लैंड रोवर डिफेंडर तक लिस्ट में शामिल

best

Monday, August 19, 2024

ये क्रिएटिव एड्स देख आप भी रह जाएंगे दंग, बर्गर किंग से लेकर लैंड रोवर डिफेंडर तक लिस्ट में शामिल

प्रोडक्ट या सर्विस की बिक्री बढ़ाने या फिर ब्रांड को टार्गेट ऑडियंस के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए एडवर्टाइजमेंट का सहारा लिया जाता है. कुछ एड्स ऐसे होते हैं, जो हमारी जहन में बैठ जाते हैं. ऐसे इम्प्रेसिव एड्स के पीछे उन्हें बनाने वालों की क्रिएटिविटी होती है. क्रिएटिविटी का ही कमाल होता है कि ये एड्स दर्शकों के मन में छप जाते हैं. एक एक्स यूजर ने ऐसी ही 20 एड्स की लिस्ट शेयर की है, जो ना सिर्फ क्रिएटिव स्तर पर कमाल के हैं, बल्कि इन्हें आइकॉनिक कहना भी गलत नहीं होगा. इस लिस्ट में बर्गर किंग, बीबीसी से लेकर लैंड रोवर डिफेंडर तक के एड्स शामिल हैं.

20 क्रिएटिव एड्स की लिस्ट

ऋषभ नाम के एक्स यूजर ने अपने अकाउंट से क्रिएटिव एड्स को लेकर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में यूजर ने 20 सबसे क्रिएटिव और आइकॉनिक एड्स को सूचीबद्ध किया है. इस लिस्ट में बर्गर किंग और लैंड रोवर डिफेंडर से लेकर ड्यूरेक्स तक का एड शामिल है. एक्स यूजर के क्रिएटिव एड्स की लिस्ट में शैम- लुकिंग फॉर ए डिजाइनर, रेड, लैंड रोवर डिफेंडर, डिटोल, पेप्सी, नाइक, टोयोटा, न्यू बैलेंस, पोर्श, हिजेट एमपीवी 1996, जीप, त्सुरुया - द रूफ टाइल्स,ऑडी, सर्रियल, टाइमेक्स, बर्गर किंग और बीबीसी के एड्स शामिल हैं.

यहां देखें पोस्ट

'कुछ अद्भुत विज्ञापन'

एक्स यूजर ऋषभ का यह पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है. क्रिएटिव एड्स की यह सूची सोशल मीडिया यूजर्स को काफी इम्प्रेसिव लग रही है. इस पोस्ट को अब तक 6.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्स यूजर्स इस क्रिएटिव और आइकॉनिक एड्स की लिस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह विज्ञापन प्रतिभाशाली और प्रफुल्लित करने वाले दोनों है...कभी-कभी सबसे सरल दृष्टिकोण सबसे अधिक ध्यान खींचता है." दूसरे यूजर ने लिखा, "यहां कुछ अद्भुत विज्ञापन हैं."

 
 


from NDTV India - Latest https://ift.tt/2H8NBLR

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw