google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: डॉक्टर रेप-मर्डर : CBI ने तैयार की इंटर्न, ट्रेनी डॉक्टर समेत 30-35 लोगों की लिस्ट, करेगी पूछताछ

best

Friday, August 16, 2024

डॉक्टर रेप-मर्डर : CBI ने तैयार की इंटर्न, ट्रेनी डॉक्टर समेत 30-35 लोगों की लिस्ट, करेगी पूछताछ

कोलकाता के आरजी कर अस्‍पताल में ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ रेप और मर्डर (Kolkata Rape Murder) मामले में सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. सीबीआई ने अस्‍पताल के डॉक्‍टरों के बाद अब अब सुरक्षा गार्डों के बयान दर्ज कर रही है. ये वो गार्ड हैं जो वारदात वाली रात को अस्‍पताल में तैनात थे. हेल्‍थ विभाग की कार से गार्डों को कोलकाता के सीबीआई दफ्तर लाया गया. साथ ही सीबीआई ने अस्‍पताल के करीब 30 से 35 इंटर्न, ट्रेनी डॉक्टर्स और अन्य लोगों की एक लिस्‍ट तैयार की है, जिनसे सीबीआई पूछताछ करेगी. 

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने करीब 10 लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है. अन्‍य लोगों को जल्द समन भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा जाएगा. सीबीआई ने वारदात की जगह पर आरोपी के साथ सीन को रीक्रिएट भी किया है, मसलन आरोपी के कोलकाता पुलिस और सीबीआई को दिए बयानों की तस्दीक की. 

वारदात में कुछ और लोग भी हो सकते हैं शामिल!

सूत्रों के मुताबिक, मृतका के परिवार वालों ने इस वारदात में कुछ और लोगों के शामिल होने का शक जताया है. सीबीआई को दिए गए अपने बयानों में उन्‍होंने कुछ डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स के नाम बताए हैं, जिनके बयान भी सीबीआई दर्ज करेगी. 

सीबीआई की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं अस्पताल में किसी तरह की कोई गैरकानूनी गतिविधियां तो नही चल रही थीं, जिसका कनेक्शन इस वारदात से हो. 

पूछताछ के लिए डॉ. संदीप घोष को ले गई सीबीआई 

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "हमने कम से कम 30 संदिग्धों की पहचान की है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है." इसके साथ ही एजेंसी पूछताछ के लिए अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को भी अपने साथ ले गई. 

डॉ. घोष ने शव मिलने के दो दिन बाद इस्तीफा दे दिया था. उन्‍होंने हमला होने की आशंका व्यक्त की थी, जिसके बाद उनके वकील ने कलकत्ता हाई कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी. इस पर कोर्ट ने उन्हें एकल पीठ के पास जाने का निर्देश दिया.

बता दें कि ट्रेनी डॉक्‍टर का शव 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में मिला था. पुलिस ने इस सिलसिले में अगले दिन एक सिविक वॉलेंटियर को गिरफ्तार किया था. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/6MaWnr1

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw