google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गृहमंत्री ने माओवादियों के खिलाफ अभियान को लेकर की CM साय की तारीफ, 8 महीने में 147 ढेर, 631 का सरेंडर

best

Saturday, August 24, 2024

गृहमंत्री ने माओवादियों के खिलाफ अभियान को लेकर की CM साय की तारीफ, 8 महीने में 147 ढेर, 631 का सरेंडर

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा माओवादी आतंकवाद के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों की केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी तारीफ की है.  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 8 महीने में जिस तरह नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रभावी रणनीति को लागू किया गया है, उसकी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सराहना की है. 

माओवादी पर कड़ा प्रहार

राजधानी रायपुर में 24 अगस्त को वामपंथी उग्रवाद पर इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिव, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एनआईए के महानिदेशक समेत राज्यों के पुलिस महानिदेशक मौज़ूद थे..

माओवादियों पर सीएम का एक्शन

दरअसल, विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले आठ महीने में ही 147 माओवादियों को मार गिराया है. इसी दौरान 631 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख़्याधारा में लौटे हैँ. इसका श्रेय साय सरकार द्वारा संचालित नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन को दिया जा रहा है.

राज्य में पिछली सरकार के कार्यकाल में पांच साल में जहां सिर्फ 219 माओवादी मारे गए थे. वहीं आठ महीने में ही नक्सलियों के लगातार एनकाउंटर तथा आत्मसमर्पण  को विष्णु देव साय सरकार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में माओवाद के मोर्चे पर कानून व्यवस्था के साथ ही गुड गवर्नेन्स के क्षेत्र में जिस तरह कार्य हुए हैँ, उसे लेकर सीएम साय की प्रशंसा की है. 

पिछले आठ माह में साय सरकार ने नक्सल इलाकों में 33 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए हैँ. जल्द ही 16 और कैम्प स्थापित किए जाएंगे.

इन सुरक्षा कैम्प से पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच दूरी कम हुई है. इससे जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर हुआ है. राज्य में नियद नेल्लानार योजना को माओवाद प्रभावित क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है. इस योजना के तहत 17 विभागों की 53 जनकल्याणकारी तथा 28 सामुदायिक योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ynHibTa

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw