google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' को लेकर लोगों में उत्साह, तकनीकी समस्याओं का हो तुरंत समाधान- झारखंड के CM हेमंत सोरेन

best

Monday, August 5, 2024

'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' को लेकर लोगों में उत्साह, तकनीकी समस्याओं का हो तुरंत समाधान- झारखंड के CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. योजना की प्रक्रिया पूरी करने में तकनीकी खामियों और बिचौलियों की शिकायतों के बाद, उन्होंने प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने और विशेष कैम्प की समय सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है. झारखंड में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अपनी शुरुआत के साथ ही तकनीकी दिक्कतों से जूझती हुई दिखाई दी.  

मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसके कैंप की तारीख 10 अगस्त से बढाकर 15 अगस्त कर दी. ताकि 15 साल की किशोरियों से लेकर 50 साल की महिलाओं तक को पूरा-पूरा लाभ मिल सके और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को भी पूरा किया जा सके.  

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आपकी आशाओं-आकांक्षाओं और मेहनत को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की शुरुआत की गयी है. राज्य भर में योजना को लेकर आप लाखों बहनों में अद्भुत उत्साह है. इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देते हुए जोहार करता हूं. योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में मुझे जानकारी मिली है. योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए मैंने निर्देश दिया है तथा इस मामले में वरीय पदाधिकारियों की बैठक भी हुई है. योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर मैंने राज्य भर में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है.

योजना का लाभ लेने हेतु कोई समय सीमा नहीं: हेमंत सोरेन
सीएम सोरेन ने कहा कि मैं आप सभी बहनों से यह भी कहना चाहता हूं कि यह हमेशा चलने वाली योजना है. जिसमें योजना का लाभ लेने हेतु कोई समय सीमा नहीं है. विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी कोई भी जरूरतमंद, कभी भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगे. योजना से लोगों को आसानी से लाभ मिले इसलिए 10 अगस्त तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसे और 5 दिन बढ़ाने का मैंने निर्देश दिया है. विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी, आप जब भी चाहें, अपनी सुविधानुसार योजना का लाभ ले सकते हैं.

बिचौलियों से रहे सावधान: मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन ने कहा है कि मुझे यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिए भी एक्टिव हो गए हैं. आप सभी को बताना चाहता हूं कि इस योजना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है इसलिए बिचौलियों से सावधान रहें. मैंने सभी जिला प्रशासन को भी निर्देश दिया है कि कहीं भी बिचौलियों की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें. यह आप बहनों की योजना है. राज्य की मेरी लाखों बहनों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेगा, यही झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का लक्ष्य है, यही मेरा लक्ष्य है.

क्या है ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना'?
झारखंड सरकार की ओर से लांच की गई ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना'के तहत कुल 50 लाख महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए दिए जाएंगे. लाभार्थियों की पहचान के लिए राज्य के सभी जिलों में कैंप लगाए जा रहे हैं.  इसके लिए एक पोर्टल भी तैयार किया गया है, जिसपर 3 अगस्त से आवेदनों को अपलोड किया जा रहा है. पहले दिन 4 बजे शाम तक इसके लिए कुल 2582 आवेदन प्राप्त हुए थे. यह जानकारी झारखंड के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी थी. 

ये भी पढ़ें-:

झारखंड सरकार का महिलाओं को खास तोहफा, हर साल दिए जाएंगे 12000 रुपये



from NDTV India - Latest https://ift.tt/MLNJhfE

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw