google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: MVA में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू, नतीजों के बाद होगी CM के नाम की घोषणा : कांग्रेस

best

Saturday, August 10, 2024

MVA में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू, नतीजों के बाद होगी CM के नाम की घोषणा : कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी, हालांकि सहयोगी दलों ने सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने इस सप्ताह की शुरुआत में दावा किया था कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के दौरे में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह एमवीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) मुख्य घटक हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति' में भाजपा, शिवसेना और राकांपा शामिल हैं.

महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला ने कहा कि एमवीए राज्य का आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ेगा. मध्य महाराष्ट्र के लातूर, बीड और धाराशिव जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद चेन्नीतला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सीटों के बंटवारे पर प्रारंभिक बातचीत शुरू हो गई है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे.''

मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाना उनकी प्राथमिकता है. पटोले ने कहा, ‘‘नतीजों के बाद, नए विधायकों से सलाह-मशविरा कर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी.''

पटोले ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए ‘लाडकी बहिन' योजना की घोषणा की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘(उपमुख्यमंत्री) अजित पवार कहते हैं कि लोगों को महायुति को वोट देना चाहिए क्योंकि एमवीए इस योजना को खत्म कर देगा. इससे पता चलता है कि यह योजना वोटों के लिए है.''

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सरकार ‘लाडकी बहिन' की बात करती है, लेकिन पुलिस भर्ती के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से मुंबई आई महिलाओं को कोई सुविधा नहीं देती है. वे बारिश के मौसम में रेलवे प्लेटफॉर्म और बस स्टॉप पर सो रही हैं.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/6IvBYbz

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw