google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Raksha Bandhan Mehendi Designs: राखी के दिन जल्दी से लगा सकती हैं हाथों पर ये मेहंदी डिजाइन, सिंपल भी हैं और सुंदर भी

best

Sunday, August 18, 2024

Raksha Bandhan Mehendi Designs: राखी के दिन जल्दी से लगा सकती हैं हाथों पर ये मेहंदी डिजाइन, सिंपल भी हैं और सुंदर भी

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन बहनों को सजना-संवरना बेहद अच्छा लगता है. इस दिन बहनों को मेहंदी लगाना भी बेहद पसंद होता है. लेकिन, बाजारों में रक्षाबंधन से 2-3 दिन पहले से जो भीड़ आना शुरू होती है वो रक्षाबंधन के बाद तक खत्म नहीं होती. लड़कियां और औरतें हाथों पर मेहंदी (Mehendi) भी खूब लगवाती हैं जिस चलते मेहंदी वालों के दाम भी बढ़ जाते हैं और कई बार तो उनके ग्राहक खत्म होने का नाम ही नहीं लेते. इसीलिए ज्यादातर बहनें घर पर ही मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. अगर आप भी घर पर ही रक्षाबंधन की मेहंदी (Rakshabandhan Mehendi) लगाना चाहती हैं तो यहां देखिए कुछ आसान और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन जो हाथों पर जचते भी हैं और रचते भी बेहद खूबसूरत हैं. 

Raksha Bandhan Wishes: भाई या बहन से दूर हैं तो क्या हुआ, इन शुभकामना संदेशों से जाहिर हो जाएगा प्यार 

रक्षाबंधन के लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन | Latest Mehendi Designs For Raksha Bandhan 

मेहंदी का यह डिजाइन बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ आसान भी है. इस डिजाइन में पतली और मोटी कीप से मेहंदी लगाई गई है. इस मेहंदी को सिर्फ हथेली पर ही लगाया जा सकता है. बीच में फूल और आस-पास का हाथ भरकर लगी यह मेहंदी गाढ़ी रचती है तो सुंदर नजर आती है. 

हाथ के पिछले हिस्से पर इस मेहंदी डिजाइन (Mehendi Design) को लगाया जा सकता है. इसमें हथेली के पीछे चक्र का डिजाइन बनाया जाता है और उंगलियों पर मेहंदी लगाई जाती है. कुछ ही मिनटों में यह मेहंदी लगाई जा सकती है. 

मोटी कीप से इस मेहंदी को लगाया जा सकता है. इस इंडो-अरेबिक मेहंदी (Arabic Mehendi) से हाथ बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ते हैं. मोटी कीप से ज्यादातर डिजाइन को पूरा किया जाता है और पतली कीप से डिटेलिंग की जाती है. 

पतली कीप से लगी यह मेहंदी मिनिमल लुक की है. इसमें सिंपल पैटर्न्स बनाए जाते हैं और हाथों पर लगाए जाते हैं. इस मेहंदी में छोटी-छोटी बेल बनाई जाती हैं और साथ ही चक्र के डिजाइन लगाए जाते हैं. 

जिन लड़कियों को बिल्कुल सिंपल और आसान सी मेहंदी (Easy Mehendi) लगानी हो वे इस डिजाइन को चुन सकती हैं. चंद मिनटों में लग जाने वाली यह मेहंदी रचने के बाद हाथों पर किसी कला के नमूने जैसी दिखाई पड़ती है. 

हथपट्टी वाली यह मेहंदी भी कुछ कम खूबसूरत नहीं है. इस मेहंदी में हाथों के बीचों-बीच गोल चक्र का डिजाइन बनाया जाता है और चेन बनाकर कलाई तक जोड़ी जाती है. उंगलियों पर भी इस मेहंदी को लगाकर डिजाइन पूरा किया जाता है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1sAwmnx

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw