google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बिहार : छपरा में मंदिर की दीवार गिरने से 2 बच्चे की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

best

Thursday, September 19, 2024

बिहार : छपरा में मंदिर की दीवार गिरने से 2 बच्चे की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

बिहार के छपरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी स्थित कठीया बाबा मंदिर के पास देर शाम मंदिर की दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि रेस्क्यू कर निकाले गए तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें एक बच्चे की स्थिति नाजुक है. प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कर रही है.

एडिशनल एसपी  राज किशोर सिंह  के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि घटना मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी घुसने के बाद दीवार के कमजोर होने से हुआ है. सभी बच्चे बाढ़ के पानी में नहा रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और सभी बच्चे चपेट में आ गए और हादसा हो गया. मृतक का नाम रम्भा कुमारी,और धनराज कुमार है जबकि घायल बच्ची रागिनी कुमारी है.

विदित हो की  सारण जिले में सरयू और गंगा नदी में उफान है. कई पंचायत जलमग्न है और छपरा शहर के कुछ इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है. बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में भी पानी घुसा था जिसके बाद मंदिर की दीवार कमजोर हो गई थी. बच्चे बेपरवाह होकर यहां नहा रहे थे, लेकिन दीवार अचानक गिर गई और पांच बच्चे इसकी चपेट में आ गए. इनमें दो की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हैं. समाचार प्रेषण तक राहत और बचाव का चल रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Ae0GbS3

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw