google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अग्निवीरों को मिलेगी पेंशन वाली नौकरी : गुरुग्राम की चुनावी सभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह

best

Sunday, September 29, 2024

अग्निवीरों को मिलेगी पेंशन वाली नौकरी : गुरुग्राम की चुनावी सभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को कहा कि अग्निवीरों को पेंशन योग्य नौकरी दी जाएगी और लोगों से अपील की कि वे अपने बेटों को सेना में भेजने में संकोच न करें. गृह मंत्री ने गुरुग्राम के ढोरका सेक्टर-95 में बादशाहपुर से भाजपा प्रत्याशी राव नरबीर सिंह के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते यह बातें कही. उन्होंने कहा कि, "हर अग्निवीर को पेंशन का लाभ मिलेगा. अग्निवीर योजना का उद्देश्य सेना को युवा बनाना है."

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता झूठ बोलने वाली मशीन हैं. राहुल गांधी कहते हैं कि अग्निवीर योजना इसलिए लाई गई है, क्योंकि सरकार पेंशन वाली नौकरी नहीं देना चाहती. मैं आपको बता रहा हूं कि हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी दी जाएगी.

उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, "हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, वह कटौती, कमीशन और भ्रष्टाचार पर चलती थी. डीलर, दलाल और दामाद का राज था. दलालों, डीलरों और 'दामाद' ने गुरुग्राम की जमीन नीलाम कर दी. भाजपा सरकार में न तो डीलर हैं और न ही दलाल. दामादों का तो सवाल ही नहीं उठता."

उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के दौरान कांग्रेस ने केवल एक जिले और एक जाति का विकास किया था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद पार्टी ने पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास किया. कांग्रेस पार्टी ने खर्ची और पर्ची के आधार पर नौकरियां दी थी, जबकि भाजपा ने बिना किसी खर्ची और पर्ची के पांच लाख नौकरियां दी हैं.

गृह मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार ने हरियाणा को 41,000 करोड़ रुपये दिये, जबकि मोदी सरकार ने 10 साल में हरियाणा को विकास के लिए 292,000 करोड़ रुपये दिये. पीएम मोदी को सभी राज्यों में हरियाणा सबसे ज्यादा पसंद है. कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में किए गए वादे पूरे नहीं कर पाई, वह हरियाणा में जनता को झूठी गारंटी दे रही है. भाजपा सरकार ने यहां किये गए अपने सभी वादों को पूरा किया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंचों से लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे हैं. राहुल गांधी चुप क्यों हैं? वे बोलते क्यों नहीं? कांग्रेस तुष्टीकरण में अंधी हो गई है. कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर में अनुच्‍छेद 370 वापस लाना चाहते हैं. लेक‍िन उनकी तीन पीढ़ियां भी अनुच्‍छेद 370 वापस नहीं ला सकतीं. जब तक मोदी सरकार है, कश्मीर में सिर्फ तिरंगा झंडा ही फहराएगा.

उन्होंने कहा कि, "पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम वन रैंक वन पेंशन लागू करेंगे. कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने वन रैंक वन पेंशन का सम्मान नहीं किया और इसे लागू नहीं किया गया. जब आपने मोदी को पीएम बनाया, तो उन्होंने वन रैंक वन पेंशन लागू किया."
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zYFr0To

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw