google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत, प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा

best

Thursday, September 5, 2024

बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत, प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा

बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

सुपौल जिले के करजाइन थाना इलाके में एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की गई. सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका नग्न अवस्था में दिख रहे हैं. कुछ लोग युगल की पिटाई कर रहे हैं. युगल की पिटाई का वीडियो 28 अगस्त को रात में करीब 12 बजे का बताया जा रहा है. 

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने करजाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुबोध पासवान को गिरफ्तार किया है. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.

पीड़ित युवक ने बताया कि करजाइन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड 6 में वह 28 अगस्त की रात टहल रहा था. तभी कुछ युवकों ने उसे जबरन अगवा किया और पड़ोस के ही एक सरकारी स्कूल में ले गए. वहां युवक की पिटाई के बाद उसकी प्रेमिका को कॉल कराया और उसे भी घर से बाहर बुलवाया. इसके बाद प्रेमिका को भी अगवा कर स्कूल परिसर में लाया गया. यहां पहले दोनों की पिटाई की गई, फिर नंगा करके दोनों का वीडियो बनाया गया. फिर दोबारा पिटाई की गई. इसके बाद दोनों को घर लाकर शादी करा दी गई.
   
इस दौरान आरोपियों ने केस करने पर गोली मारने की धमकी भी दी. युवक ने बताया कि वह लड़की से बीते करीब 5-6 महीनों से फोन पर बात करता था. जबकि आरोपी युवकों को उसके बात करने से परेशानी थी. केस करने के बाद भी अब उसे ताना और धमकी दी जा रही है. जबकि पीड़ित लड़की ने बताया कि युवक से उसका पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है.

यह भी पढ़ें -

शादीशुदा प्रेमी के साथ भागी थी 3 बच्चों की मां, पति के पास लौटी तो गांववालों ने अर्धनग्न कर निकाली परेड



from NDTV India - Latest https://ift.tt/GICZYtu

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw