google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: लेबनान में जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, मिडिल ईस्ट में सैनिक और जेट भेजेगा अमेरिका

best

Monday, September 30, 2024

लेबनान में जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, मिडिल ईस्ट में सैनिक और जेट भेजेगा अमेरिका

इजरायल ने लेबनान में एक बड़े जमीनी अभियान की तैयारी करते हुए हिजबुल्लाह के खिलाफ छोटे जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि इजराइल ने अमेरिका को चल रहे इन हमलों के बारे में सूचित कर दिया है. हालांकि इजरायल ने बड़े ऑपरेशन की योजना के बारे में समय नहीं बताया है.

अधिकारी के अनुसार, अमेरिका ने इज़रायल को लेबनान में अपने अभियानों को रोकने के लिए नहीं कहा है, क्योंकि वाशिंगटन इज़रायल के अपनी रक्षा के अधिकार का समर्थन करता है.

एक पश्चिमी अधिकारी, जिनका देश सीधे तौर पर तनाव कम करने के प्रयासों में शामिल है, उन्होंने कहा कि लेबनान में इजरायल का जमीनी अभियान हैरान करने वाला है. राजनयिक ने कहा कि इज़रायल ने संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगियों के साथ अपनी योजनाएं साझा की हैं कि उनका ऑपरेशन सीमित होगा.

अधिकारी ने स्थिति की संवेदनशीलता के कारण नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि ये स्पष्ट नहीं है कि इज़रायल ने व्यापक ऑपरेशन पर अंतिम निर्णय लिया है या नहीं. इजरायली सेना ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है.

Add image caption here

वहीं हिज्बुल्लाह ने सोमवार को कहा है कि वो लंबे समय से नेता रहे हसन नसरल्लाह सहित उसके शीर्ष कमान के अधिकांश लोगों की हाल ही में की गई हत्या के बाद भी लड़ाई जारी रखने के लिए तैयार है.
 
इधर पेंटागन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका सुरक्षा बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर इजरायल की रक्षा के लिए मध्य पूर्व में 'कुछ हजार' सैनिकों को भेज रहा है. ये घोषणा इस खबर के सामने आने के बाद हुई है कि इज़रायल ने पहले ही सीमा पार लेबनान में सीमित अभियान शुरू कर दिए हैं.

अतिरिक्त बलों से क्षेत्र में सैनिकों की कुल संख्या 43,000 तक बढ़ जाएगी.

पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि बढ़ी हुई इन मौजूदगियों में कई लड़ाकू जेट और हमलावर विमान स्क्वाड्रन शामिल होंगे. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन कुल संख्या में अन्य सैनिक भी शामिल हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

अतिरिक्त कर्मियों में F-15E, F-16, और F-22 लड़ाकू जेट और A-10 हमले वाले विमानों के स्क्वाड्रन और उनका साथ देने के लिए जरूरी कर्मी भी शामिल हैं. मौजूदा और नए दोनों स्क्वाड्रन ताकत को दोगुना करने के लिए बने रहेंगे.

रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को घोषणा की कि वो क्षेत्र में यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और उसके हवाई विंग का अस्थायी रूप से विस्तार कर रहे हैं. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ये विस्तार लगभग एक महीने के लिए होगा.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/L0wyMdD

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw