google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM मोदी पहुंचे CJI चंद्रचूड़ के घर, गणपति पूजा में लिया हिस्सा; देखिए VIDEO

best

Wednesday, September 11, 2024

PM मोदी पहुंचे CJI चंद्रचूड़ के घर, गणपति पूजा में लिया हिस्सा; देखिए VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बुधवार शाम सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे. पीएम मोदी ने सीजेआई के घर गणपति पूजा में हिस्सा लिया. इस पूरे कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री गणपति पूजा में हिस्सा ले रहे हैं. पीएम मोदी का सीजेआई और उनकी पत्नी ने स्वागत किया. बाद में प्रधानमंत्री ने गणपति की आरती की इस दौरान भी सीजेआई और उनकी पत्नी कल्पना दास चंद्रचूड़ भी पीएम मोदी के साथ थी. 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के आवास पर आयोजित पूजा में पारंपरिक मराठी टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं. बताते चलें कि गणपति महोत्सव देश के कई राज्यों में मनाया जाता है.  विशेषकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. डीवाई चंद्रचूड़ का जन्म मुंबई में हुआ था. पढ़ाई के बाद उन्होंने महाराष्ट्र बार काउंसिल में अपना नाम दर्ज कराया था. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत भी की थी. चंद्रचूड़ मुंबई यूनिवर्सिटी में विजटिंग प्रोफेसर के तौर पर भी काम कर चुके हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dbC379r

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw