google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मोदी ने विदेश में मजबूत की भारत की स्थिति : PM के US दौरे से लौटने पर CM चंद्रबाबू नायडू

best

Tuesday, September 24, 2024

मोदी ने विदेश में मजबूत की भारत की स्थिति : PM के US दौरे से लौटने पर CM चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा को ‘सफल' करार दिया और कहा कि वह निर्विवाद रूप से विश्व के एक कद्दावर नेता के रूप में उभरे हैं. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा के बाद सोमवार को स्वदेश लौट आए. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने ‘क्वाड' के सदस्य देशों के शासन प्रमुखों की बैठक और भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित किया.

मोदी ने अपनी इस यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं. उन्होंने रविवार को ‘क्वाड' शिखर सम्मेलन के इतर अपने जापानी और ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और आपसी लाभ एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र की ‘शांति, स्थिरता और समृद्धि' के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे राजनेता के नेतृत्व में उन्हें काम करने का अवसर मिला है.

नायडू ने कहा, "उन्होंने विभिन्न राष्ट्रों के बीच भारत की स्थिति को मजबूत किया है तथा समुदायों और देशों को एक साथ लाते हुए विश्व के एक कद्दावर नेता के रूप में उभरे हैं. संयुक्त राष्ट्र में उनका संबोधन इस बात का प्रमाण है कि विश्व के नेता भारत को कितना महत्व देते हैं. आने वाले वर्षों में वैश्विक मंच पर भारत जिस भूमिका निभाने के लिए तैयार है, यह उसके महत्व को भी दर्शाता है."

नीतीश कुमार ने क्या कहा?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं. उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णयों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे.'' कुमार ने कहा कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और उनसे उत्पन्न होने वाले नये अवसरों से उत्साहित हैं.

उन्होंने कहा कि विश्व के नेताओं और भारतीय प्रवासियों द्वारा प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से किया गया स्वागत उनके नेतृत्व को मजबूती प्रदान करता है. उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के दूरगामी एवं सकारात्मक प्रभाव होंगे. इस सफल यात्रा के लिए प्रधानमंत्री को बधाई.''

उनकी मेहनत प्रेरणादायक : एचडी कुमारस्वामी 

केंद्रीय मंत्री और जनता दल (सेक्यूलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि इतने कम समय में प्रधानमंत्री ने जिन व्यापक मुद्दों को उठाया वह वास्तव में आश्चर्यजनक है. उन्होंने कहा कि तीन दिन में मोदी ने परमाणु ऊर्जा, सर्वाइकल कैंसर के टीके, सेमीकंडक्टर्स, एआई, जैव प्रौद्योगिकी, क्वांटम प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा, भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी और कई अन्य विषयों पर चर्चा की.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सबके अलावा उन्होंने भू-राजनीतिक मामलों पर रणनीतिक विचार-विमर्श भी किया. उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय प्रवासियों के साथ उनके आत्मीय संबंधों की तस्वीरें भी दिल को छू लेने वाली थीं. धन्यवाद सर, विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपकी निरंतर मेहनत अत्यंत प्रेरणादायक है.''

भारत की प्रगति की यात्रा को मिलेगी मजबूती : एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि मोदी की अमेरिका यात्रा ने एक बार फिर दिखाया है कि वह एक वैश्विक राजनेता और ‘ट्रेंडसेटर' क्यों हैं. उन्होंने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘एक छोटी यात्रा में, वह कई क्षेत्रों को कवर करने में सक्षम रहे हैं, जो भारत की प्रगति की यात्रा को मजबूत करेगा.''

शिंदे ने कहा कि भारतीय के रूप में यह देखकर बहुत गर्व महसूस होता है जब भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उनके निजी निवास किया जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रौद्योगिकी और उद्योग क्षेत्र के नेताओं के साथ हुए संवाद का स्वागत करता हूं. महाराष्ट्र का इनमें से कई लोगों के साथ मजबूत संपर्क है और निवेश आकर्षित करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों से स्वाभाविक रूप से हमारे राज्य को लाभ होगा.''

शिंदे ने कहा कि उन्हें इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका से लगभग 300 प्राचीन कलाकृतियों की वापसी सुनिश्चित की. उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि एक नेता अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहे और यही प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं.

मोदी का US दौरा ‘अद्वितीय' : जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मोदी की अमेरिका यात्रा को ‘अद्वितीय' करार दिया और कहा कि यह राष्ट्र के प्रगति के लिए सार्थक साबित होगी. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा से हटकर प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम से मुलाकात और दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने तथा संपर्क, व्यापार और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा से देश के व्यापार को लाभ मिलेगा.'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संयुक्त राष्ट्र के ‘‘भविष्य के शिखर सम्मेलन'' में संबोधन को दुनिया याद रखेगी. उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी जी के प्रति दुनिया के प्यार को देखकर हर भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. तभी तो पूरी दुनिया कह रही है, मोदी भारत की आन बान शान हैं.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lEH9zPj

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw