google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: यूपी : महोबा में क्योलारी नदी का जलस्तर बढ़ा, लापरवाही के चलते नदी में समाया ट्रक; देखें VIDEO

best

Wednesday, September 18, 2024

यूपी : महोबा में क्योलारी नदी का जलस्तर बढ़ा, लापरवाही के चलते नदी में समाया ट्रक; देखें VIDEO

महोबा जनपद के पनवाड़ी विकासखंड में क्योलारी नदी का जलस्तर करने से जहां एक तरफ दर्जनों गांव का आवागमन बाधित हो गया तो वहीं लापरवाही के चलते एक डंपर नदी में बह गया. गनीमत रही कि चालक और क्लीनर ने तैर कर अपनी जान बचाई है. डंपर चालक की जल्दबाजी हादसे का कारण बनी है पानी में डूबी पुलिया पार करते समय पूरा डंफर पानी में समा गया. जिसका वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें कि बीते 24 घंटे से लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते पनवाड़ी विकासखंड क्षेत्र के बुढ़ेरा गांव से निकली क्योलारी नदी उफान में है. जिसके चलते नदी के आसपास तकरीबन एक दर्जन गांव का आवागमन बाधित हुआ है. इसी बीच बताया जाता है गांव के निकास के लिए नदी के ऊपर बनी पुलिया जलस्तर बढ़ने के कारण जलमग्न हो गई.

जिससे आवागमन ठप हो गया, लेकिन बताया जाता है कि डंफर चालक जबरन लापरवाही के चलते डंपर को पानी में डूबी पुलिया से निकालने का प्रयास करने लगा और अचानक वाहन से नियंत्रण  खो बैठा इससे पहले चालक कुछ समझ पाता है देखते ही देखते डंपर ट्रक चालक की जल्दबाजी के चलते सीधा नदी के पानी में समा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

स्थानीय ग्रामीण बचाव के लिए चिल्लाते रहे लेकिन पूरा डंपर पानी में डूबता देख चालक और क्लीनर ने तैरकर अपनी जान बचाई है. स्थानीय लोग बताते हैं कि इस घटना के दौरान ट्रक चालक को पुलिया पार करने के लिए मना किया गया लेकिन अपनी जल्दबाजी के कारण उसने अपनी जान जोखिम में डाली है जिसके चलते हैं हादसा घटित हुआ है. जिसका वीडियो भी कैमरे में कैद है .

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जाता है कि क्यौलारी नदी पर छोटा सा पुल होने के कारण दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र का आवागमन जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक से संपर्क टूट गया है. जिसके चलते लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है वहीं अगर किसी भी व्यक्ति को कोई बीमारी की स्थिति होती है तो क्योंलारी नदी में पुल छोटा होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है.

नदी में जल स्तर बढ़ने की सूचना पर राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, नायब तहसीलदार बदलू प्रसाद, लेखपाल बृजेंद्र कुमार, लेखपाल शिवकरण, लेखपाल मेघा ने  ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया एवं सभी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील की नदी का जलस्तर बढ़ रहा है कोई भी नदी को पर ना करें.

राजस्व टीम के द्वारा महोबकंठ क्षेत्र एवं ग्राम बैदों में निस्वारा व बुडेरा में नदी घाटों पर निरीक्षण किया एवं सभी से अपील की नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे आप लोग नदी को पर ना करें एवं बच्चों को नदी के बढ़ते हुए पानी के पास न जाने दें जिससे कोई अनहोनी ना हो.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lCy50we

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw