google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: वाराणसी में 14 मंदिरों से हटाई गईं सांई बाबा की मूर्तियां, आहत साईं भक्‍त आए विरोध में

best

Wednesday, October 2, 2024

वाराणसी में 14 मंदिरों से हटाई गईं सांई बाबा की मूर्तियां, आहत साईं भक्‍त आए विरोध में

वाराणसी (Varanasi) के बड़ा गणेश मंदिर सहित चौदह मंदिरों से साईं बाबा (Sai Baba) की प्रतिमाओं को हटाया गया है. केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि "गणेश मंदिर में साईं का क्या काम?" उन्होंने लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर के पुजारी को फटकार लगाई, जिसके बाद साईं बाबा की मूर्ति को हटा दिया गया. शर्मा ने कहा कि अभी तक 14 मंदिरों से मूर्तियों को हटाया गया है और हम 28 और मंदिरों से मूर्तियां हटाने वाले हैं. दूसरी ओर, सांई सेवक दल भी इसके खिलाफ मुखर हो गया है. 

साईं बाबा की मूर्ति को लेकर उठे विवाद के बाद अब शहर के अन्य मंदिरों से भी साईं की मूर्तियां हटाने की चर्चा हो रही है. ब्राह्मण महासभा के अजय शर्मा ने यह भी कहा कि साजिशकर्ताओं ने आस्थावान सनातनधर्मियों को उनके मूल से अलग करने के लिए चांद मियां को साईं बाबा के रूप में प्रचारित किया है. उन्होंने बनारस के अन्य मंदिरों के महंतों आदि से अनुरोध किया कि वे साईं की मूर्ति को ससम्मान मंदिर परिसर से हटा दें. अभी तक हम काशी के केदार खंड से 14 मंदिरों से मूर्ति हटा चुके हैं. 

सांई बाबा की मूर्तियों को हटाने की मांग 

ब्राह्मण महासभा ने कहा कि हिंदू धर्म के अनुसार, किसी भी देवालय में मृत मनुष्यों की मूर्ति स्थापित करके उनकी पूजा नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में केवल पंच देवों - सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति, और गणपति के स्वरूपों की मूर्तियां स्थापित की जा सकती हैं. अजय शर्मा ने आग्रह किया कि जितनी जल्दी हो सके, साईं की मूर्तियों को मंदिरों से हटाया जाए. 

नाराज सांई भक्‍तों ने की बैठक 

वाराणसी के मंदिरों से साई बाबा की मूर्ति हटाए जाने से नाराज साईं भक्तों ने विरोध किया और इस मामले को लेकर बैठक की. सांई  मंदिर पर बैठक के बाद "श्री साईं सेवक बनारस दल" का गठन किया गया.

श्री सांई सेवक बनारस दल के अध्‍यक्ष अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में साई मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सांई मूर्ति को हटाने के बहाने बनारस और देश का माहौल खराब किए जाने की आशंका जताई. उन्‍होंने कहा कि आगे से मंदिरों से मूर्तियां नहीं हटाई जाएं, इसके लिए पुलिस से लिखित में शिकायत की जाएगी. साथ ही मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर से दल के सदस्य मुलाकात करेंगे और मंदिरों से प्रतिमा को नहीं हटाने का अनुरोध करेंगे. इस दौरान सांई भक्‍तों ने मूर्ति हटाए जाने से खुद को आहत बताया. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Oc4G6YW

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw