google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अपनी शानदार इफ्तार पार्टियों के लिए जाने जाते थे बाबा सिद्दीकी, शाहरुख-सलमान की कराई थी दोस्‍ती

best

Saturday, October 12, 2024

अपनी शानदार इफ्तार पार्टियों के लिए जाने जाते थे बाबा सिद्दीकी, शाहरुख-सलमान की कराई थी दोस्‍ती

बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है. एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर फायरिंग हुई, जिसके बाद उन्‍हें इलाज के लिए लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनकी जान बचाई नहीं जा सकी. हत्‍या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बाबा सिद्दीकी को एक राजनेता के साथ ही अपनी शानदार इफ्तार पार्टियों के लिए भी जाना जाता था. शाहरुख खान और सलमान खान सहित बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रेटी इन पार्टियों में अक्‍सर नजर आते रहे थे. 

सलमान खान और शाहरुख खान के बीच झगड़े के बाद उन्‍हें मिलाने वाले बाबा सिद्दीकी ही थे. दोनों के बीच कैटरीना की बर्थडे पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया था और उसके बाद सालों तक दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई थी. हालांकि दोनों सुपरस्‍टारों की फिर से सुलह कराने का जिम्‍मा बाबा सिद्दीकी ने ही उठाया था. बाबा सिद्दीकी ने अपनी इफ्तार पार्टी में दोनों के बीच सुलह कराई थी. 

NCP अजित पवार गुट में हाल ही मे शामिल 

बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम जियाउद्दीन सिद्दीकी है. बाबा ने मुंबई के एमएमके कॉलेज से पढ़ाई की और अपने छात्र जीवन से ही कांग्रेस का दामन थाम लिया था. हालांकि कुछ वक्‍त पहले ही कांग्रेस को छोड़कर एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हो गए थे. 

समाजसेवा में आगे रहते थे बाबा सिद्दीकी 

उन्‍होंने कई बार सलमान खान की उनकी मुश्किल वक्‍त में मदद की. सलमान खान जब भी किसी मामले में अदालत में मौजूद रहना पड़ा, तब बाबा ज्‍यादातर मौकों पर उनके साथ रहते थे. 

बाबा सिद्दीकी समाजसेवा से जुड़े कामों में भी आगे रहते थे. बाबा सिद्दीकी ने लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के साथ मिलकर काफी लोगों की मदद की थी.

बता दें कि बाबा सिद्दीकी पर बांद्रा ईस्‍ट में खेरवाड़ी सिग्नल पर स्थित उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास तीन गोलियां चलाई गईं. गोली उनके पेट में लगी थी. इसके बाद उनकी मौत हो गई. बाबा सिद्दीकी को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, इसके बावजूद उनकी हत्‍या कई तरह के गंभीर सवाल खड़े करती है. 

हत्‍या की खबर मिलने के तुरंत बाद सलमान खान तुरंत लीलावती अस्‍पताल के लिए निकल गए. वहीं संजय दत्त भी लीलावती अस्‍पताल पहुंचे. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/4h3L1Wt

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw