google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'सरकार चलाने में दिक्कत आए तो मैं मदद के लिए तैयार...': उमर अब्दुल्ला से बोले केजरीवाल

best

Sunday, October 13, 2024

'सरकार चलाने में दिक्कत आए तो मैं मदद के लिए तैयार...': उमर अब्दुल्ला से बोले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को डोडा में थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली हाफ स्टेट है और दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर भी हाफ स्टेट है. यहां पर चुनी हुई सरकार की शक्ति काफी कम होती है. लेकिन, एलजी की शक्ति बहुत ज्यादा होती है. अगर उमर अब्दुल्ला को सरकार चलाने में परेशानी आती है तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है. मैं उन्हें सरकार चलाने में मदद करूंगा.''

उन्होंने कहा, ''दिल्ली में मैंने सरकार चलाकर दिखाई है. कुछ ही दिनों में उमर अब्दुल्ला यहां के मुख्यमंत्री बनेंगे. वह इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री हैं. जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए हम उन्हें सहयोग करेंगे. अगर उमर की सरकार में हमारे विधायक को जिम्मेदारी दी जाती है तो सिर्फ डोडा ही नहीं, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर की जनता के लिए अपनी सेवा दे सकेंगे. मेहराज मलिक ने वर्षों तक समाजसेवा की है.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''डोडा में सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है. अस्पताल नहीं हैं. यहां बिजली काफी महंगी है. मुझे खुशी है कि मेहराज मलिक धर्म के नाम पर नहीं जीते. मेहराज मलिक बिजली, पानी, शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव जीते हैं.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हम मुख्यमंत्री, विधायक और सांसद बनने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं. मैं आयकर विभाग में कमिश्नर की नौकरी करता था. लेकिन, मैं नौकरी छोड़कर दिल्ली की झुग्गियों में काम करने लगा. मुझे 14 साल लगे थे, जब दिल्ली के लोगों ने मुझे पहली जिम्मेदारी दी थी.'' 

केजरीवाल ने कहा, ''आजादी के 75 वर्षों में अगर सरकार हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकती है तो यह जो लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए गए, वहां कहां गए. यह लोग स्कूल और अस्पताल नहीं बना पाए. मैंने पांच साल के भीतर दिल्ली में स्कूल और अस्पताल बना दिए.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/FhxW2wJ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw