google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: रूस की तरफ से युद्ध लड़ने पहुंचे किम के सैनिक? जानिए क्या है पूरा माजरा

best

Thursday, October 24, 2024

रूस की तरफ से युद्ध लड़ने पहुंचे किम के सैनिक? जानिए क्या है पूरा माजरा

Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine)  के क्षेत्र में कथित तौर पर रूसी (Russia) तिरंगे के साथ लाल और नीले रंग का उत्तर कोरिया (North Korea) का झंडा लहराते देखा गया है. यह दावा द सन न्यूज की ओर से किया गया है.दावा किया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को यूक्रेन युद्ध के खिलाफ अग्रिम पंक्ति में तैनात किया गया है.अगर इस दावे में सच्चाई है तो उत्तर कोरिया सैनिकों को भेजने वाला पहला देश होगा.

रूस और यूक्रेन को अब तक अन्य देशों ने हथियार और अन्य सामान भेजकर ही मदद पहुंचाई है.कथित तौर पर प्रमुख शहर पोक्रोव्स्क के पास ली गई एक धुंधली तस्वीर में खाइयों के बीच उड़ते हुए दो झंडे दिखाई दे रहे हैं.

रूस के कुर्स्क क्षेत्र में कम से कम 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिक मौजूद हैं और अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि यूक्रेनी बलों को पीछे धकेलने में पुतिन की मदद के लिए उन्हें वहां भेजा गया है.

यूक्रेनी खुफिया विभाग का कहना है कि किम के सैनिक रूस के सैन्य ठिकानों पर प्रशिक्षण ले रहे हैं.अमेरिका और कीव को डर है कि उन्हें युद्ध में शामिल होने के लिए भेजा गया है. रूस के सुदूर पूर्व के कथित वीडियो में किम के सैनिकों को हथियार दिए जा रहे हैं और सख्त सैन्य प्रशिक्षण में भाग लेते हुए दिखाया गया है.

अन्य फुटेज में उत्तर कोरियाई सैनिकों को मॉस्को के रेड स्क्वायर में फोटो खिंचवाते हुए दिखाया गया है. मॉस्को और प्योंगयांग दोनों ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की उपस्थिति से इनकार किया है. दक्षिण कोरिया के खुफिया प्रमुख ने कहा कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को यूक्रेन में ड्रोन सहित उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश भी इस तरह के आरोप रूस और उत्तर कोरिया पर लगातार लगाते रहे हैं. एनडीटीवी इन तस्वीरों और वीडियो की पुष्टि नहीं कर सका है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kPiepLl

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw