google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बंगाल : रेप पीड़िता की मौत के बाद गांव की महिलाओं का बदला, आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

best

Sunday, October 6, 2024

बंगाल : रेप पीड़िता की मौत के बाद गांव की महिलाओं का बदला, आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर में एक महिला के साथ शुक्रवार को बलात्कार कर उसे कीटनाशक खिलाने की घटना सामने आई थी. रविवार को अस्पताल में उसकी मौत के बाद गांव की महिलाओं ने आरोपी को घर से निकालकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. 

मृतका के परिजनों के अनुसार, महिला 4 अक्टूबर को दोपहर के समय घर के पीछे खेत में गाय-बकरी चराने गई थी. आरोपी उसे वहीं से उठा ले गया. उसने उसके साथ बलात्कार किया और फिर कीटनाशक खिलाकर वहीं छोड़ दिया. लोगों को नग्न अवस्था में महिला पड़ी मिली. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे इलाज के लिए तमलुक के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. हालांकि, वहां रविवार सुबह महिला की मौत हो गई. 

आरोपी महिला का दूर का रिश्‍तेदार 

मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी महिला का दूर का रिश्तेदार था और पास ही रहता था. आरोप है कि शुक्रवार को महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कीटनाशक खिलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का नाम सुखचंद मैती है. आज सुबह गांव की महिलाएं उसे घर से घसीटकर सड़क पर ले आईं और पिटाई शुरू कर दी. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस आई और उसे गंभीर हालत में एगरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई. आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए कांथी महकमा अस्पताल भेजा जा रहा है.

पुलिस ने हत्‍या के मामले में शुरू की जांच 

पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा, "यह बहुत संवेदनशील मामला है. कानूनी प्रक्रिया के अनुसार महिला की मौत की जांच पहले ही शुरू कर दी गई है. आज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है."

उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के अलावा भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या मामले की अलग से जांच शुरू कर दी गई है. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/8VGOwCa

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw