google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: NCP प्रमुख अजित पवार के पास है 45 करोड़ की संपत्ति, इन दो कारों के भी हैं मालिक

best

Tuesday, October 29, 2024

NCP प्रमुख अजित पवार के पास है 45 करोड़ की संपत्ति, इन दो कारों के भी हैं मालिक

बारामती से विधानसभा चुनाव लड़ रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पास 8.22 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 37.15 करोड़ रुपये है. उन्होंने ये जानकारी निर्वाचन आयोग को सौंपे गए हलफनामे में दी है. पवार ने पुणे जिले की सीट से दाखिल किए गए नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख के पास चल संपत्ति के रूप में दो कार-टोयोटा कैमरी, होंडा सीआरवी, एक ट्रैक्टर, चांदी की वस्तुएं, सावधि जमा, शेयर, बॉण्ड तथा अन्य वस्तुएं शामिल हैं.

अपने गृह क्षेत्र से आठवीं बार चुनाव लड़ रहे 65 साल के अजित पवार ने सोमवार को राकांपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

हलफनामे के अनुसार, उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार के पास 14.57 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनके नाम पर 58.39 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है.

Latest and Breaking News on NDTV

चुनाव में अजित पवार के मुख्य प्रतिद्वंद्वी उनके भतीजे युगेंद्र पवार हैं, जिन्हें राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने अपना उम्मीदवार बनाया है और वो पारिवारिक सीट से चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं.

युगेंद्र ने भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने 39.79 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है. नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, युगेंद्र के पास 10.79 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

दस्तावेज के अनुसार, उनकी अचल संपत्ति में मुंबई में 2,000 वर्ग फुट से अधिक का एक फ्लैट और पुणे जिले के मुलशी और बारामती में भूखंड शामिल हैं.

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/an96EVP

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw