google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बेंगलुरु में भारी बारिश से हाहाकार! चारों ओर पानी ही पानी, VIDEO से समझिए कैसे हैं हालात

best

Tuesday, October 22, 2024

बेंगलुरु में भारी बारिश से हाहाकार! चारों ओर पानी ही पानी, VIDEO से समझिए कैसे हैं हालात

कर्नाटक में भारी बारिश के कारण सामान्‍य जन जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है. बारिश ने सबसे ज्‍यादा कहर बेंगलुरु में मचाया है. यहां पानी से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. शहर में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. वहीं, निर्माणाधीन इमारत ढह जाने के कारण 1 की मौत भी हो गई है.

बेंगलुरु में कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है. शहर में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मुख्य सड़कों पर फिर से गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है. गड्ढों और जलभराव के कारण कारों और भारी वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है. यहां से जल तबाही के खई वीडियो भी सामने आए हैं.

अपार्टमेंट के परिसरों में भरा पानी
बाबूसापल्या में भारी बारिश के बीच मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से उसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई. भारी बारिश से कुछ अपार्टमेंट के परिसरों में पानी भर गया. 

कर्नाटक सरकार ने कुछ अपार्टमेंट के निवासियों को आठ दिन के लिए दूसरी जगह पर शिफ्ट होने के लिए कहा है. परिसर में बारिश का पानी भर जाने की वजह से निवासियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है.

यलहंका के केंद्रीय विहार में कमर तक पानी भरा हुआ है. बचावकर्मियों ने लोगों को नौका की मदद से बाहर निकाला है. जलजमाव के कारण उत्तर बेंगलुरु में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई यात्रियों की उड़ान, ट्रेन और बसें छूट गईं. जलजमाव वाले इलाकों में बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं.

निचले इलाकों में कई मकानों में पानी घुस गया है और पास की झीलों में पानी उफान पर है. वाहनों और बिजली के सामान को नुकसान पहुंचा है.

क्या है मौसम विभाग का अपडेट?
आईएमडी ने कहा है कि चिक्काबल्लापुर, चिकमंगलूर, कोलार, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, उत्तर कन्नड़, उडुपी, धारवाड़, गडग, ​​बेलगावी, हावेरी, दावणगेरे, बल्लारी, मांड्या, मैसूरु, रामानगर और चामराजनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ZUc4dra

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw