google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मथुरा के रिफाइनरी प्लांट में धमाका, 10 लोग घायल, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

best

Tuesday, November 12, 2024

मथुरा के रिफाइनरी प्लांट में धमाका, 10 लोग घायल, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है. यहां रिफाइनरी में ब्लास्ट हो गया, जिसकी आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनी गई. धमाके के बाद आग लगने से करीब 10 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सभी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे शटडाउन फाइनल के बाद प्लांट शुरू करने के दौरान यह हादसा हुआ. एबीयू प्लांट में फर्नेस फटने से धमाके के साथ आग लग गई. आग में झुलसने करीब 10 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाया गया है.

जानकारी के अनुसार, एक महीने से अधिक समय के शटडाउन के बाद प्लांट शुरू होते ही रिफाइनरी प्लांट में बड़ा ब्लास्ट हो गया. सब कुछ फाइनल होने के बाद इसे फिर से चालू किया गया था.

संभावना है कि इसमें लीकेज रह गया हो सकता है. फर्नेस फटने से ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद प्लांट में आग लग गई. बताया जा रहा है कि घायलों में प्रोडक्शन मैनेजर भी शामिल है. सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wrceuso

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw