google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने लिए इतने करोड़, जितने में बन जाए कार्तिक आर्यन की एक फिल्म

best

Monday, November 25, 2024

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने लिए इतने करोड़, जितने में बन जाए कार्तिक आर्यन की एक फिल्म

Pushpa 2 Cast Fees: पुष्पा 2 बहुत जल्द थियेटर्स में आने को तैयार है. फिल्म के लुक और ट्रेलर से ऐसा लग रहा है कि पुष्पा 2 डबल धमाल मचाने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर भी पैसों की खूब बरसात होने वाली है. अब ये बरसात तो फिल्म की रिलीज के बाद ही होगी लेकिन फिल्म की कास्ट ने भी इस फिल्म के एवज में अच्छी खासी रकम वसूल की है. इससे साफ है कि पुष्पा 2 ने किसी को भी मायूस नहीं किया. Allu Arjun से लेकर फहद फासिल तक की फीस सुन आप भी हैरान रह जाएंगे.

Pushpa 2 की रिलीज से पहले फीस को लेकर तमाम तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं. इन फिगर्स पर अभी किसी स्टार ने कन्फर्मेशन तो नहीं दी है लेकिन कुछ तो बात होगी ही खबरें भी यूं ही नहीं उड़तीं. सबसे पहले बात करते हैं फिल्म के लीड स्टार अल्लू अर्जुन की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Allu Arjun इस फिल्म के लिए 300 करोड़ रुपये ले रहे हैं.

Pushpa 2 की हीरोइन रश्मिका मंदाना को लेकर खबर है कि उन्होंने ये फिल्म 10 करोड़ रुपये में साइन की. फहद फासिल को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने 8 करोड़ रुपये फीस चार्ज की. श्रीलीला की बात करें तो 2 वो फिल्म में एक डांस नंबर में परफॉर्म करती नजर आएंगी. इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज की.

बता दें कि Pushpa 2 साल 2021 में आई पुष्पा:द राइज का सीक्वल है. सुकुमार के डायरेक्शन में बनी पुष्पा 2 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 का बजट करीब 400 से 500 करोड़ के बीच है. बता दें कि फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये आंकड़ा नॉन थिएट्रिकल रेवेन्यू से है. उम्मीद है जब फिल्म थियेटर्स में आएगी तो तूफान ला देगी.   



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yg8ipQw

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw