google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली : पेपर गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर

best

Saturday, November 2, 2024

दिल्ली : पेपर गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के अलीपुर इलाके में शनिवार को एक पेपर गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता था. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है. अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है.

लोगों ने बताया कि गोदाम में भारी मात्रा में पेपर और प्लास्टिक रखा होने से आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया. आसपास के लोगों ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. इसके बाद एक-एक कर 30 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे. एहतिहात के तौर पर आसपास के गोदामों को भी खाली करा लिया गया है. 

इससे पहले शनिवार को ही गाजियाबाद स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई थी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qD2LN68

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw