google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पीएम मोदी की सुरक्षा में महिला कमांडो? कंगना रनौत का ये पोस्ट हो गया वायरल

best

Thursday, November 28, 2024

पीएम मोदी की सुरक्षा में महिला कमांडो? कंगना रनौत का ये पोस्ट हो गया वायरल

Women commandos In PM Modi's Security: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की तो देखते-देखते ये वायरल हो गई. इस फोटो को महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण बताया जा रहा है. फोटो में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महिला कमांडो के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. महिला कमांडो बेहद गंभीर और सतर्क नजर आ रही हैं. 

धीरे-धीरे ये फेसबुक से लेकर एक्स और लिंक्डइन तक वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह महिला कमांडो विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) का हिस्सा हो सकती हैं. एसपीजी एक विशेष बल है, जिसे प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और उनके निकटतम परिवार के सदस्यों को निकट सुरक्षा प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है. कुछ महिला एसपीजी कमांडो भी 'क्लोज प्रोटेक्शन टीम' का हिस्सा हैं.

2015 से ही CPT में महिला कमांडो

सूत्रों ने यह भी बताया कि क्लोज प्रोटेक्शन टीम यानी (CPT) में महिला कमांडो डिप्लॉयमेंट 2015 के बाद से किया जाने लगा है. एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर SPG की ये महिला कमांडो किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं. इसके साथ ही एसपीजी की महिला कमांडो पार्लियामेंट में पहले से ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर आने जाने वालों पर नजर रखती हैं या फिर कोई महिला गेस्ट जब पीएम से मिलने आती है तो उनकी निगरानी, फ्रिस्किंग और PM तक गेस्ट को पहुंचाने का काम करती हैं.  

विदेश भी जाती हैं

यही नहीं जब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उस दौरान भी महिला एसपीजी कमांडो को विदेश भी भेजा जाता है, जो वहां एडवांस सेक्योरिटी लायजन के लिए काम करती हैं. इसके साथ ही वहां पर वह एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर जाकर सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर अधिकारियों की मदद करती हैं. इस समय एसपीजी में करीब 100 के आसपास महिला कमांडो हैं. इसके साथ ही एडवांस सेक्योरिटी लायजन में भी इनको तैनात किया जाता है. यही नहीं सेना में भी अब कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं मौंजूद हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/eQlbUXv

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw