google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दो ग्राम रक्षकों की हत्या, सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी

best

Thursday, November 7, 2024

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दो ग्राम रक्षकों की हत्या, सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षकों का अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी. इसके बाद सोपोर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान उनकी आंतकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई. यह मुठभेड़ अभी जारी है.  

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किए जाने के बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं.

उधर बारामूला के पानीपुरा में भी आंतकियों के खिलाफ अभियान जारी है. गुरुवार को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पानीपुरा, सोपोर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने कहा कि हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की. यह ऑपरेशन अभी जारी है.

किश्तवाड़ हत्याकांड पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, हम सभी आतंकवादी संगठनों को नष्ट करने और इस बर्बर कृत्य का बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/feS41xw

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw