google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: उज्ज्वला, PM किसान, आवास योजना बनी लोगों के लिए वरदान, PM मोदी का जताया आभार

best

Thursday, November 14, 2024

उज्ज्वला, PM किसान, आवास योजना बनी लोगों के लिए वरदान, PM मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना हो या पीएम किसान सम्मान निधि, या फिर उज्ज्वला योजना या मुद्रा योजना, इन योजनाओं ने देश के कई लोगों की किस्मत बदल दी है. इन योजनाओं की वजह से न केवल लोगों को आर्थिक लाभ हुआ है बल्कि उनके घरों में खुशहाली भी आई है. महाराष्ट्र के लातूर में केंद्र सरकार की इन योजनाओं से कई परिवारों को लाभ मिला है. लाभार्थियों ने इन योजनाओं के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है.

एक लाभार्थी महिला ने कहा, "मुझे प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना का लाभ मिला है. पहले मुझे काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. खाना बनाने के लिए लकड़ियां लानी पड़ती थीं और फिर चूल्हे पर खाना बनाती थी. हालांकि, उससे बीमारियों का खतरा भी बना रहता था. बाद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिला. इसके बारे में एक महिला के माध्यम से पता चला."

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक अच्छी योजना है, जो महिलाओं के लिए लाभदायक है. पीएम मोदी एक अच्छी शख्सियत हैं. वह आम लोगों और गरीबों के बारे में सोचते हैं."

एक अन्य लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा, "मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. पहले हमारा घर अच्छा नहीं था और बारिश के समय में काफी परेशानी होती थी. मगर इस योजना का लाभ मिला और अब घर भी सही हो पाया है. इस योजना के बारे में क्षेत्र की नगर सेविका के माध्यम से पता चला था. इस योजना की वजह से आज मेरे पास रहने के लिए पक्का मकान है. पीएम मोदी ने जनता के बारे में सोचा है और वह लगातार महिलाओं के हित में भी फैसले लेते रहे हैं."

इसके अलावा एक लाभार्थी किसान ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है. यह एक अच्छी योजना है, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mqDPAdF

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw