google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को कोल्हापुरी कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना ‘पंचामृत कलश’ तोहफे में दिया

best

Monday, November 18, 2024

PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को कोल्हापुरी कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना ‘पंचामृत कलश’ तोहफे में दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू को एक ‘सिलोफर पंचामृत कलश' उपहार में दिया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह कलश महाराष्ट्र के कोल्हापुर की परंपरागत कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है.

अधिकारियों ने कहा कि यह कलश उच्च गुणवत्ता की चांदी से बना होता है जिसे बड़ी कुशलता और बारीकी से आकार दिया जाता है. इसमें कोल्हापुर के प्रसिद्ध धातुकार्य की विशिष्ट सुंदर नक्काशी है, जिसमें अक्सर फूलों के पैटर्न, देवता और पारंपरिक डिजाइन शामिल होते हैं.

उन्होंने कहा कि कलश के ढक्कन और हैंडल इस तरह तैयार किए जाते हैं कि धार्मिक समारोहों के दौरान दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत आसानी से वितरित किया जा सके.

मोदी रविवार सुबह नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे थे. यह 17 साल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नाइजीरियाई यात्रा है. मोदी तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं और वह सोमवार को ब्राजील पहुंचे जहां वह जी-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/U3WuEPN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw