google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कौन थे 26 साल के IPS हर्षवर्धन? जिनकी मौत से शोक में है एमपी, बिहार और कर्नाटक

best

Tuesday, December 3, 2024

कौन थे 26 साल के IPS हर्षवर्धन? जिनकी मौत से शोक में है एमपी, बिहार और कर्नाटक

कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली नियुक्ति के बाद कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 26 वर्षीय एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के 26 वर्षीय आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन  मध्यप्रदेश के थे. पुलिस ने बताया कि रविवार शाम हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान एवं पेड़ से टकरा गया.

बिहार में होगा अंतिम संस्कार

दुर्घटना की खबर मिलते ही मध्यप्रदेश के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह अपने बेटे का शव लेने के लिए कर्नाटक रवाना हुए. अखिलेश सिंह ने कहा कि हर्षवर्धन का अंतिम संस्कार परिवार की इच्छानुसार बिहार में गृह जिला सहरसा में किया जा रहा है.

कर्नाटक पुलिस के अनुसार, हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे.

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में मारे गए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग लेने जा रहे थे, तभी वह हादसे का शिकार हुए. हर्षवर्धन के परिवार के करीबी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी. हर्षवर्धन(26) के पिता अखिलेश सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बिहार में किया जाएगा. सिंह मध्यप्रदेश में एसडीएम के पद पर तैनात हैं.

ऐसे हुई थी दुर्घटना

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई, जब हसन तालुक में आईपीएस अधिकारी को ले जा रहे पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके परिणामस्वरूप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन एक घर और एक पेड़ से टकरा गया. हर्षवर्धन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और मध्यप्रदेश के रहने वाले थे.

मध्य प्रदेश के सीएम ने शोक जताया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया, 'कर्नाटक पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग पर लौटते समय सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश निवासी 2023 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस श्री हर्षवर्धन की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है.'

उन्होंने कहा, 'भारतीय पुलिस सेवा के एक युवा अधिकारी का इस तरह चले जाना निश्चित रूप से राष्ट्र के लिए क्षति है. मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को मोक्ष और शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.'

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोट आई. पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘हासन-मैसूरु राजमार्ग के किट्टाने सीमा के पास एक भीषण दुर्घटना में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ. यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे. ऐसा तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी.''

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर्षवर्धन की आत्मा को शांति मिले. मेरी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/AWmktnZ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw