google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: किसके कहने पर किया था फेसबुक पोस्ट, अनमोल बिश्नोई ने किससे की थी बात? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

best

Tuesday, December 10, 2024

किसके कहने पर किया था फेसबुक पोस्ट, अनमोल बिश्नोई ने किससे की थी बात? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में क्राइम ब्रांच एक और महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं. सिद्दीकी की हत्या के बाद के प्लान के अंतर्गत मामले में फरार आरोपी शुभम लोनकर को फेसबुक पोस्ट के जरिये इसकी जिम्मेदारी लेने को कहा गया था. क्राइम ब्रांच सूत्रो के अनुसार हत्या की जिमेदारी लेने वाला पोस्ट पब्लिक डोमेन का इस्तमाल करके किया गया था, जिससे पुलिस को पोस्ट करने वाले की लोकेशन पता नहीं चल सके.

क्राइम ब्रांच सूत्रो के अनुसार बाबा की हत्या को अंजाम देने से पहले अनमोल बिश्नोई ने शुभम लोनकर से बात की थी और वारदात के बाद इसकी जिम्मेदारी लेने का आदेश उसे दिया था. जिस फेसबुक अकाउंट से ज़िमेदारी लेने वाला पोस्ट किया गया था, उसको शुभम लोंकर के नाम से बनाया गया था और फिर उस पर पोस्ट करके हत्या की जिम्मेदारी ली गई. उसका स्क्रीनशॉट लेने के बाद प्रोफाइल को डिलीट कर दिया गया.

क्राइम ब्रांच की जांच में यह बात भी सामने आई है कि अनमोल बिश्नोई  शुभम लोनकर, मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम और हत्या में शामिल बाकी आरोपियों से भी सीधे कई बार बात की थी. क्राइम ब्रांच सूत्रो के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपियों के फोन से कई सबूत मिले हैं, जिसमें अनमोल से बात करने का सुराग भी है. साथ ही आरोपियों ने पूछताछ में इस बात को कबूल किया है की उन्होंने ने अनमोल से बात की थी.

12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी. गैंग ने बाबा के मर्डर की वजह सलमान खान को बताया था. इसके बाद 20 अक्टूबर को सलमान को भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TqB5or1

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw