google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गाजियाबाद : फांसी के फंदे से लटकते मिले भारी कर्ज में डूबे बिजनेसमैन और उनकी पत्‍नी के शव

best

Wednesday, December 18, 2024

गाजियाबाद : फांसी के फंदे से लटकते मिले भारी कर्ज में डूबे बिजनेसमैन और उनकी पत्‍नी के शव

गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के शालीमार गार्डेन क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक व्यवसायी और उसकी पत्नी के शव उनके घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकते पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह सामने आई जब पंकज कुमार गुप्ता के पिता ने उन्हें फोन करने की कोशिश की. संदेह होने पर पंकज के पिता ने उसी कॉलोनी में रहने वाले अपने छोटे बेटे राजकुमार को मौके पर भेजा तो अंदर पंकज कुमार गुप्ता (51) और उनकी पत्नी रीना (48) के शव दो अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके पाए गए. 

फॉरेंसिक टीम ने की मौके पर जांच 

शालीमार गार्डन के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे और कमरों से फिंगरप्रिंट और अन्य सुबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक साइंस टीम को बुलाया.'

उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. 

घाटे को पाटने के लिए ले रखा था काफी कर्ज

कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पंकज ने अपने व्यवसाय में हुए घाटे को पाटने के लिये काफी कर्ज ले रखा था. पंकज दिल्ली में एक क्लब संचालित करते थे. इससे पहले, पंकज ने मल्टी-लेवल मार्केटिंग व्यवसाय में कदम रखा था, लेकिन उन्हें वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/co8utrz

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw