google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मदद के लिए चिल्‍लाता रहा शख्‍स लेकिन नहीं पसीजा ड्राइवर का दिल, ट्रक ने दो लोगों को दूर तक घसीटा

best

Monday, December 23, 2024

मदद के लिए चिल्‍लाता रहा शख्‍स लेकिन नहीं पसीजा ड्राइवर का दिल, ट्रक ने दो लोगों को दूर तक घसीटा

उत्तर प्रदेश से रौंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक शख्‍स की बाइक सड़क पर तेजी से दौड़ते ट्रक के नीचे फंसी हुई है. वहीं बाइक सवार भी ट्रक के नीचे फंसा हुआ है और मदद के लिए चिल्‍ला रहा है. ट्रक के अगले पहिये से उस शख्‍स की दूरी कुछ ही सेंटीमीटर की है . यह घटना आगरा हाईवे की है. 

उस शख्‍स की पहचान जाकिर के रूप में की गई है. वह एक बाइक सवार को अपनी मदद के लिए कहता है. हालांकि इस दौरान ट्रक की गति लगातार तेज होती नजर आ रही है. यह 36 सेकेंड की क्लिप है. वहीं एक अन्‍य व्‍यक्ति भी चलते ट्रक के नीचे फंसा हुआ था.  

हम चिल्‍लाए, लेकिन उसने ट्रक नहीं रोका : पीड़ित

दो पीड़ितों में से एक जाकिर ने अस्पताल में कहा, "बहुत चिल्लाए हम, नहीं रोका उन्होंने, घसीटे हुए ले गया हमको." उनके चेहरे पर चोटें आई हैं. 

जाकिर ने कहा, "हम खाना खाकर घर लौट रहे थे. जैसे ही हम एक ट्रक के पास से गुजरे, ट्रक एक्सीलेटर से टकरा गया. हमारी बाइक उसके नीचे फंस गई और हमारा पैर भी फंस गया."

भीड़ ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा

हाईवे पर अन्य वाहन चालकों ने आखिरकार ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया. मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई. एक अन्य क्लिप में लोगों की भीड़ ड्राइवर को पीटते नजर आ रही है. कुछ लोग उसे लात मार रहे हैं तो कुछ अन्‍य उसे चप्पल से पीट रहे हैं. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

इसके बाद भीड़ को नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए ट्रक को धक्का देते देखा जाता है. वीडियो में खून से सनी जमीन भी देखी जा सकती है.

एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स को ट्रक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले जा रहा है. ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिस शख्स को घसीटा जा रहा था उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है." 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/9RXmGc6

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw