google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: स्थापना के 75 साल पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट मनाएगा डायमंड जुबली, एक साथ बैठेंगे सभी 33 जज

best

Monday, January 27, 2025

स्थापना के 75 साल पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट मनाएगा डायमंड जुबली, एक साथ बैठेंगे सभी 33 जज

अपनी स्थापना के 75 साल पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार 28 जनवरी को डायमंड जुबली मनाने की तैयारी की गई है..इसके तहत मंगलवार की शाम 3.30 बजे CJI संजीव खन्ना की अगुवाई में सभी 33 जज एक साथ बैठेंगे.. CJI कोर्ट यानी कोर्टरूम नंबर 1 में आयोजित इस सेरोमैनियल बेंच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी.

दरअसल 28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75 साल पूरे हो रहे हैं. 28 जनवरी 1950 को सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई थी.. उस समय संविधान के मुताबिक CJI और सात जजों की क्षमता तय की गई थी.  इस दिन सभी जज एक साथ संसद की पुरानी इमारत में बैठे थे.

इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की इमारत की नींव रखी और 1958 में सुप्रीम कोर्ट ने इस इमारत में काम शुरू किया. अब CJI संजीव खन्ना की अगुवाई में इसी गोल्डन जुबली को मनाने के लिए मंगलवार शाम 3.30 बजे CJI खन्ना और शेष 32 जज एक साथ सैरोमैमियल बेंच में बैठेंगे.

सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल कुल जजों की क्षमता 34 है. सुप्रीम कोर्ट सूत्रों के मुताबिक इसी तरह की सैरोमैनियल बेंच सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 50 साल पूरा होने पर भी बैठी थी.. हालांकि इस बार खास बात ये है कि इस बेंच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी .



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JCPN0Ss

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw