google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली चुनाव : BJP की तीसरी सूची में मोहन बिष्‍ट को मिली जगह, मुस्तफाबाद से बनाए गए उम्‍मीदवार

best

Sunday, January 12, 2025

दिल्ली चुनाव : BJP की तीसरी सूची में मोहन बिष्‍ट को मिली जगह, मुस्तफाबाद से बनाए गए उम्‍मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए भाजपा ने रविवार को एक उम्मीदवार की अपनी तीसरी सूची (BJP Third List) जारी की है. पार्टी ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा है. करावल नगर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए मोहन सिंह बिष्ट ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नाम न होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. पार्टी ने करावल नगर से बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को टिकट दिया है. पार्टी के इस कदम पर मोहन सिंह बिष्ट ने अपनी असहमति जताते हुए कहा था कि कपिल मिश्रा को उनकी जगह लाना पार्टी का गलत कदम है.

मोहन बिष्‍ट की नाराजगी की खबरों के बीच भाजपा ने उन्हें अब मुस्तफाबाद से चुनावी मैदान में उतार दिया है. भाजपा ने बीते शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी. पार्टी तीन सूचियों में 59 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. 

मोती नगर से हरीश खुराना उम्‍मीदवार 

हरीश खुराना को मोती नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. वहीं हाल ही में आप से बीजेपी में शामिल हुई प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया है.

भाजपा ने पिछले सप्ताह भी 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. अब तक पार्टी ने 59 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

5 फरवरी को चुनाव, 8 को आएंगे परिणाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी.

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं. उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है. इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/J86u5t0

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw