google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली में दो पक्षों के बीच मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

best

Thursday, January 2, 2025

दिल्ली में दो पक्षों के बीच मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के कोंडली गांव में सोमवार रात दो परिवारों में जबरदस्त लाठी डंडे चलने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई, जिसकी आज मौत हो गई. परिजनों ने महिला का शव कोंडली चौक पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

पीड़ित परिवार के मुताबिक सोमवार दिन में कोंडली गांव में रहने वाले गुलाब सिंह के बेटे रोहित की कहासुनी गांव में ही रहने वाले धर्मेंद्र के बेटे रोहित से हो गई थी. देर शाम गुलाब सिंह घर पहुंचे तो मामला पता चलने पर धर्मेंद्र और उसके बेटे से कहासुनी के बारे में जानना चाहा तो धर्मेंद्र और उसके बेटे ने अपने परिवार के लोगों के साथ गुलाब सिंह के घर पर लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया. गुलाब सिंह के परिवार वालो को बुरी तरह पीटा. इस बीच आरोपियों ने घर की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला सावित्री देवी के सर पर लोहे की रोड से हमला कर दिया, जिसमें 80 साल की सावित्री बुरी तरह घायल हो गई.

घायल महिला को पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सफरदरजंग रेफर कर दिया गया था. दो दिन बाद महिला को अस्पताल ने डिस्चार्ज कर दिया था. लेकिन घर पर महिला की तबियत बिगड़ने लगी और मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग महिला के सर के साथ अंदरूनी चोट भी मारी गई थी, जिससे महिला की मौत हुई है.

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को ना पकड़ने के आरोप में आज शाम महिला का शव कोंडली चौक पर पर रखकर प्रदर्शन करने लगे. पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की ओर आरोपियों जल्द पकड़ने के साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड गए. किसी तरह पुलिस ने समझा बुझा कर परिजनों को शांत कराया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच मे जुट गई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/aWbKoHu

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw