google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बिटकॉइन पूरे जोश में, डॉलर लुढ़क गया... ट्रंप की ताजपोशी पर बाजार में यह ट्रेंड क्यों

best

Monday, January 20, 2025

बिटकॉइन पूरे जोश में, डॉलर लुढ़क गया... ट्रंप की ताजपोशी पर बाजार में यह ट्रेंड क्यों

Cryptocurrency Bitcoin vs Dollar: बिटकॉइन सोमवार को 109,000 डॉलर से ऊपर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. ये एक बड़ा संदेश है. डोनाल्ड ट्रंप क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित (Deregulate) करने की योजना बना रहे हैं और अपना खुद का "मिम क्वाइन" लॉन्च कर चुके हैं. ट्रंप के शपथ लेने से पहले बिटकॉइन $109,241 के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया. हालांकि फिर ये थोड़ा लूढ़का और $107,000 पर आ गया.

Donald Trump Oath Ceremony: ट्रंप अमेरिका में 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे और भारत के समय के अनुसार सोमवार रात 10.30 बजे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

क्यों गिर रहा डॉलर

नवंबर में ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य लगभग 60 प्रतिशत बढ़ गया है. दिसंबर की शुरुआत में पहली बार क्रिप्टोकरेंसी $ 100,000 को पार किया. क्रिप्टोकरेंसी में इतना उछाल तब आया, जब ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी समर्थक पॉल एटकिन्स को अमेरिकी प्रतिभूति नियामक (US securities regulator) के प्रमुख के रूप में नामित कर दिया. इससे इस बात को बल मिला कि नए राष्ट्रपति इस क्षेत्र को नियंत्रण मुक्त (deregulate) कर देंगे.

पहले ट्रंप थे क्रिप्टोकरेंसी के विरोधी

हालांकि, ऐसा नहीं है कि ट्रंप शुरू से क्रिप्टोकरेंसी के पक्षधर रहे हैं. उन्होंने इसे एक बार "घोटाला" तक करार दिया था, लेकिन इस चुनाव में ट्रंप ने अपना रुख बदल दिया और अपने चुनाव अभियान के दौरान उसके समर्थक बन गए.  जब बिटकॉइन $100,000 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया, तो ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा: "बधाई बिटकॉइनर्स!!! $100,000!!! आपका स्वागत है!!! साथ मिलकर, हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे!"

सप्ताहांत में, ट्रंप ने अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कीऔर इसका नाम रखा $TRUMP. इसकी तेजी से खरीदारी शुरू हो गई है और इसका बाजार पूंजीकरण कई अरब डॉलर तक बढ़ गया है. उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भी अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी $MELANIA जारी की है.

विशेषज्ञ क्या कह रहे

स्विसक्वोट बैंक के वरिष्ठ विश्लेषक इपेक ओज़कार्डेस्काया ने सोमवार को कहा, "ट्रंप की नीतियां दोधारी तलवार होने की उम्मीद है. उनकी विकास-समर्थक नीतियों और अविनियमन से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ होने की उम्मीद है, लेकिन उनकी टैरिफ नीतियों से निश्चित रूप से मुद्रास्फीति बढ़ेगी." 

बिटकॉइन (Bitcoin) की कल्पना 2008 में सातोशी नाकामोटो नाम से लिखने वाले एक व्यक्ति या समूह द्वारा की गई थी. इसे लेनदेन के लिए एक विकेन्द्रीकृत मंच स्थापित करके मुख्यधारा के वित्तीय संस्थानों से मुक्त होने के एक तरीके के रूप में पेश किया गया था.

ये भी पढ़ें-

काई कौन हैं? डोनाल्ड ट्रंप के 10 पोते-पोतियां कौन, चुनाव में जीत के बाद जश्न का देखिए फैमिली VIDEO

बेटी क्या करती है? ससुर कौन हैं?... डॉनल्ड ट्रंप की पूरी फैमिली से मिलिए

ट्रंप के शपथ समारोह में पहुंचे जयशंकर, फोटो में देखिए कैसे उनका अंदाज नजर आया जुदा-जुदा
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EP0HBGJ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw